मध्य प्रदेश के 17 शहरों में नहीं मिलेगी शराब, मोहन यादव का आदेश- बंद करो दुकानें

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव की शराबबंदी की घोषणा के बाद 17 शहरों में शराब हो सकती है बैन, जानें कहां-कहां होगा असर

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की घोषणा हो गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 धार्मिक स्थलों/शहरों में शराबबंदी के आदेश दिए हैं. मोहन यादव सरकार का शराबबंदी की दिशा में ये बड़ा कदम है. बता दें कि शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तत्कालीन सीएम शिवराज सरकार पर दबाव बनाती रही हैं. वहीं अब मोहन यादव सरकार ने कुछ हद तक इस मांग को पूरा कर दिया है. पूरे प्रदेश में न सही पर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शराब बैन करने का फैसला ले लिया गया है. मोहन यादव की शराबबंदी की घोषणा के बाद उमा भारती की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

मोहन यादव ने गुरुवार को नरसिंहपुर में कहा, '' मध्य प्रदेश के अंदर जहां-जहां भगवान कृष्ण के चरण पड़े, जहां-जहां लीलाएं हुईं, एक-एक स्थान को हम अपने धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाएंगे. इसके साथ 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी होगी.''

समाज को बर्बाद कर रहा नशा : मोहन यादव

डॉ. मोहन यादव ने शराबबंदी की घोषणा करते हुए कहा, '' समाज में नशाखोरी की आदत बर्बादी का कारण बन रही है. शराब के चक्कर में परिवार के परिवार बराबद हो जाते हैं. यह बहुत बड़ा कष्ट है. हमने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार के माध्यम से 17 अलग-अलग धार्मिक नगरियों में शराबबंदी की जाए.''

    शराबबंदी के फैसले को उमा भारती ने सराहा

    मध्य प्रदेश में शराबबंदी के फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने काफी सराहा है. उन्होंने कहा, '' मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का धार्मिक शहरों में पूरी शराबबंदी का निर्णय अत्यंत सराहनीय है. दो साल पहले हमारी सरकार द्वारा घोषित की गई शराब पर प्रतिबंध की नीति जनहित में और व्यावहारिक थी. हम पूर्ण शराबबंदी की दिशा में कदम बढ़ा रहे थे, और यह कदम उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है.''

    मध्य प्रदेश में यहां हो सकती है शराबबंदी

    • चित्रकूट (धार्मिक नगरी, भगवान राम ने वनवास का समय यहां बिताया)
    • मैहर (मां शारदा का प्रसिद्ध मंदिर)
    • दतिया (पीतांबरा माता मंदिर)
    • सलकनपुर (प्रसिद्ध देवी मंदिर)
    • ओरछा (रामराजा सरकार का मंदिर)
    • ओंकारेश्वर ( ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग)
    • उज्जैन (महाकालेश्वर मंदिर)
    • अमरकंटक (नर्मदा उद्गम स्थल)
    • मंडला (नर्मदा के प्रसिद्ध घाट)
    • महेश्वर (कई प्राचीन मंदिर)
    • मुलताई (ताप्ती उद्गम स्थल)
    • जबलपुर (प्राचीन नगरी, नर्मदा घाट के लिए प्रसिद्ध)
    • नलखेड़ा (मां बगुलामुखी मंदिर)
    • मंदसौर (भगवान पशुपतिनाथ मंदिर)
    • बरमान घाट और मंडेलश्वर (नर्मदा के प्रसिद्ध घाट)
    • पन्ना (जुगलकिशोर भगवान का प्राचीन मंदिर)
    • भोजपुर (महादेव का प्राचीन मंदिर)

    आबकारी नीति में होगा बदलाव

    गौरतलब है कि सीएम की शराबबंदी की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के आगामी बजट सत्र में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा. जिन 17 धार्मिक शहरों में सरकार शराबबंदी करेगी, उनके लिए आबकारी नीति में संशोधन होगा. इसके बाद नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से ये व्यवस्था लागू होगी.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

    मध्य प्रदेश के 17 शहरों में नहीं मिलेगी शराब, मोहन यादव का आदेश- बंद करो दुकानें

    BHOPAL, MP

    मध्य प्रदेश में शराबबंदी की घोषणा हो गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 धार्मिक स्थलों/शहरों में शराबबंदी के आदेश दिए हैं. मोहन यादव सरकार का शराबबंदी की दिशा में ये बड़ा कदम है. बता दें कि शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तत्कालीन सीएम शिवराज सरकार पर दबाव बनाती रही हैं. वहीं अब मोहन यादव सरकार ने कुछ हद तक इस मांग को पूरा कर दिया है. पूरे प्रदेश में न सही पर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शराब बैन करने का फैसला ले लिया गया है. मोहन यादव की शराबबंदी की घोषणा के बाद उमा भारती की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

    मोहन यादव ने गुरुवार को नरसिंहपुर में कहा, '' मध्य प्रदेश के अंदर जहां-जहां भगवान कृष्ण के चरण पड़े, जहां-जहां लीलाएं हुईं, एक-एक स्थान को हम अपने धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाएंगे. इसके साथ 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी होगी.''

    समाज को बर्बाद कर रहा नशा : मोहन यादव

    डॉ. मोहन यादव ने शराबबंदी की घोषणा करते हुए कहा, '' समाज में नशाखोरी की आदत बर्बादी का कारण बन रही है. शराब के चक्कर में परिवार के परिवार बराबद हो जाते हैं. यह बहुत बड़ा कष्ट है. हमने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार के माध्यम से 17 अलग-अलग धार्मिक नगरियों में शराबबंदी की जाए.''

      शराबबंदी के फैसले को उमा भारती ने सराहा

      मध्य प्रदेश में शराबबंदी के फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने काफी सराहा है. उन्होंने कहा, '' मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का धार्मिक शहरों में पूरी शराबबंदी का निर्णय अत्यंत सराहनीय है. दो साल पहले हमारी सरकार द्वारा घोषित की गई शराब पर प्रतिबंध की नीति जनहित में और व्यावहारिक थी. हम पूर्ण शराबबंदी की दिशा में कदम बढ़ा रहे थे, और यह कदम उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है.''

      मध्य प्रदेश में यहां हो सकती है शराबबंदी

      • चित्रकूट (धार्मिक नगरी, भगवान राम ने वनवास का समय यहां बिताया)
      • मैहर (मां शारदा का प्रसिद्ध मंदिर)
      • दतिया (पीतांबरा माता मंदिर)
      • सलकनपुर (प्रसिद्ध देवी मंदिर)
      • ओरछा (रामराजा सरकार का मंदिर)
      • ओंकारेश्वर ( ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग)
      • उज्जैन (महाकालेश्वर मंदिर)
      • अमरकंटक (नर्मदा उद्गम स्थल)
      • मंडला (नर्मदा के प्रसिद्ध घाट)
      • महेश्वर (कई प्राचीन मंदिर)
      • मुलताई (ताप्ती उद्गम स्थल)
      • जबलपुर (प्राचीन नगरी, नर्मदा घाट के लिए प्रसिद्ध)
      • नलखेड़ा (मां बगुलामुखी मंदिर)
      • मंदसौर (भगवान पशुपतिनाथ मंदिर)
      • बरमान घाट और मंडेलश्वर (नर्मदा के प्रसिद्ध घाट)
      • पन्ना (जुगलकिशोर भगवान का प्राचीन मंदिर)
      • भोजपुर (महादेव का प्राचीन मंदिर)

      आबकारी नीति में होगा बदलाव

      गौरतलब है कि सीएम की शराबबंदी की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के आगामी बजट सत्र में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा. जिन 17 धार्मिक शहरों में सरकार शराबबंदी करेगी, उनके लिए आबकारी नीति में संशोधन होगा. इसके बाद नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से ये व्यवस्था लागू होगी.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/liquor-will-not-be-available-in-17-cities-of-madhya/article-8348

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.