- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की आने लगी लिस्ट, सीएम के जिले और शिवराज के संसदीय सीट में इन्हें मिल...
एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की आने लगी लिस्ट, सीएम के जिले और शिवराज के संसदीय सीट में इन्हें मिली जिम्मेदारी
JAGRAN DESK
मध्य प्रदेश संगठन चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रविवार शाम कुछ जिलों की लिस्ट जारी की गई है। विदिशा की जिम्मेदारी महराज सिंह दांगी को सौंपी गई है। सोमवार को बीजेपी के बाकि जिला अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।
मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने रविवार को दो जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि जल्द ही बीजेपी की लिस्ट जारी हो सकती है। हालांकि रविवार को केवल विदिशा और उज्जैन नगर के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। दो जिलों में अध्यक्षों की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि सोमवार को बाकी जिलों की लिस्ट आ सकती है।
शिवराज के संसदीय क्षेत्र और सीएम के जिले में घोषणा
रविवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने संजय अग्रवाल के नगर जिला अध्यक्ष बनने का लेटर जारी किया। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र विदिशा के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी होगा चुनाव
रविवार शाम केवल दो जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला अध्यक्षों की लिस्ट को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि लिस्ट फाइनल कर ली गई है और 24 घंटे के अंदर जिला अध्यक्षों की लिस्ट घोषित कर दी जाएगी।
कब होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
बीजेपी पार्टी के नियम अनुसार, अगर किसी राज्य में 50 फीसदी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो जाती है तो राज्य में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। बीजेपी के बाकि जिला अध्यक्षों की लिस्ट सोमवार को आने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए