- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 'कान खोलकर सुन ले टीआई, कितने दिन रहेगी वर्दी', छिंदवाड़ा पुलिस को कमलनाथ का चैलेंज
'कान खोलकर सुन ले टीआई, कितने दिन रहेगी वर्दी', छिंदवाड़ा पुलिस को कमलनाथ का चैलेंज
Chindwada, MP
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा जिले के टीआई पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो अच्छा नहीं होगा.
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई पहुंचे. जहां उन्होंने मंच से छिंदवाड़ा जिले के थाना प्रभारी को इतनी खरी-खोटी सुनाई कि उसकी चर्चा अब सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई है. आखिर क्यों कमलनाथ को मंच से टीआई को संविधान की याद दिलानी पड़ी और उन्होंने वर्दी की इज्जत करने की नसीहत तक दे डाली. जानिए.
TI से कहा- वर्दी की इज्जत करते हुए करो काम
कमलनाथ छिंदवाड़ा के हर्रई में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने मंच से कहा कि, ''जब मैं आया तो यहां के कार्यकर्ता और लोगों ने बताया कि पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है.'' उन्होंने कहा कि, ''पुलिस को अपनी वर्दी की इज्जत करनी चाहिए. टीआई कहां है, सुना है कि वह बेवजह परेशान करता है. टीआई कान खोलकर सुन लो, मैं चुनौती देता हूं कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उनको बता दूं कि हमारा भी समय आएगा और वह अपनी वर्दी संभालकर रखें.''
बीजेपी का बिल्ला लगाकर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी
कमलनाथ ने कहा कि, ''अधिकारी और कर्मचारी जनता के कामों के लिए नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन छिंदवाड़ा सहित पूरे मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि कर्मचारी और अधिकारी अब बीजेपी का बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं. अधिकारी कर्मचारी निष्पक्षता से नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं. लेकिन उन्हें भी सोचना चाहिए कि संविधान में सरकारें आती हैं और जाती हैं.''
कमलनाथ की चक्की धीमी चलती है लेकिन बारीक पीसती है
कमलनाथ ने मंच से कहा कि, ''बेवजह अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनता को परेशान किया गया तो वह किसी भी अधिकारी को नहीं छोड़ेंगे.'' उन्होंने अपने पुराने अंदाज में फिर कहा कि, ''समय सबका आता है हमारा भी आएगा. कमलनाथ की चक्की धीमी चलती है लेकिन बारिक पीसती है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए