- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दुकान पर बैठी मां-बेटी के ऊपर पलटा लोडेड ट्रक, 2 जेसीबी की मदद से हटाया
दुकान पर बैठी मां-बेटी के ऊपर पलटा लोडेड ट्रक, 2 जेसीबी की मदद से हटाया
Shivpuri,MP
शिवपुरी में अनियंत्रित ट्रक पलट गया. जिसके नीचे दबने से मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.
करैरा विधानसभा के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. साजौर गांव के पास सरसों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. जिससे दुकान पर बैठी मां-बेटी दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, ट्रक को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मां-बेटी ट्रक के नीचे दबी
जानकारी के अनुसार, ट्रक पिछोर से शिवपुरी की ओर जा रहा था. तभी साजौर गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गया. वहां दुकान लगाए बैठी 40 वर्षीय बाटो बाई और उसकी 4 वर्षीय बेटी पूजा ट्रक के नीचे दब गईं. इस पूरे मामले में अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर ने बताया कि "शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रक को जब्त कर और मामले की जांच शुरू कर दी गई है."
2 जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाया
घटना की सूचना मिलते ही अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद रेस्क्यू के लिए जेसीबी बुलाई गई, लेकिन ट्रक में सरसों की भारी बोरियां भरी होने के कारण उसे सीधा करना मुश्किल हो गया. ग्रामीणों ने अपने हाथों से बोरियां हटाईं, तब तक दूसरी जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद दोनों जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाया गया, लेकिन तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी. इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए