- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- Bhopal : इन तस्वीरों को ध्यान से देख लीजिये, ये हैं अशोका गार्डन इलाके के नए नवेले गुंडे, इलाके में
Bhopal : इन तस्वीरों को ध्यान से देख लीजिये, ये हैं अशोका गार्डन इलाके के नए नवेले गुंडे, इलाके में फैला रहे दहशत का माहौल
BHOPAL, MP
राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके की सुभाष कॉलोनी का हाल इन दिनों नए नवेले छुटभैया गुंडे बदमाशों से बेहद खराब है। आए दिन इस कॉलोनी में 20-22 साल की उम्र के लड़के अपने आपको बहुत बड़ा गुंडा बताते हुए किसी से भी झगड़ा कर रहे हैं। एक बार फिर अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में हथियारों से लेस इन बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया। हथियार लहारते हुए युवकों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

दुकान के पास झगड़ा न करने की बात पर गुस्साए बदमाश
जानकारी के अनुसार फरियादी मदन मोहदन शर्मा ने अशोका गार्डन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी किराए पर दी गई दुकानों के पास झगड़ा हो रहा था। उन्हें दुकान से दूर जाने को कहा तो इसी बात पर सभी गाली गलोच करते हुए रवाना हो गए और बाद में सभी गुट बनाकर पहुंचे और पत्थरबाजी की, जिससे दुकानों को नुकसान हुआ है। झगड़े में आमिर और अमन सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को गाली-गलौज कर धमकाया। फरियादी ने शिकायत में बताया कि आमिर ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे बेटे और दुकान के अन्य लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

मामले में मुख्य आरोपी आरिफ खान, अमन, रोहित गुर्जर, आयुष गुर्जर और सौरभ पवार सहित अन्य युवकों का नाम सामने आया है। ये बदमाश कॉलोनी में खुलेआम धारदार हथियारों के साथ घूमते हैं और आए दिन मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों ने टोली बनाकर कॉलोनी में दहशत फैलाई और दुकानदारों एवं एक परिवार के सदस्यों से मारपीट की। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

रहवासियों में डर, पुलिस ने बताया स्टाफ की कमी
सुभाष कॉलोनी के रहवासी लगातार इस बढ़ते अपराध से भयभीत हैं। कॉलोनी में बदमाशों का दिन-रात आतंक बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। पुलिस ने स्टाफ की कमी का हवाला देकर मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की।
एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार
अशोका गार्डन थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि, सभी आरोपी अब तक फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए