उज्जैन में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा

Ujjain, MP

उज्जैन पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी का झांसा देकर गरीब परिवारों को करोड़ों की चपत लगा रहा था।

 इस गिरोह की मुख्य सरगना कृतिका जैन (28) के साथ उसकी बहन आयना जैन (22), चाची पुष्पा जैन (55) और तीन अन्य दलालों को गिरफ्तार किया गया। उज्जैन पुलिस की कड़ी कार्रवाई से कई पीड़ित परिवार सामने आ रहे हैं, जिन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

दमोह के मूलचंद जैन की कहानी सबसे अधिक चौंकाने वाली है। मूलचंद ने बताया कि गैंग ने उनके बेटे ऋषभ जैन के लिए रिश्ता तय किया। कृतिका जैन की फोटो और आधार कार्ड दिखाकर उन्हें विश्वास दिलाया गया। फिर जबलपुर में सगाई और दमोह में शादी के बाद पूरी गैंग की चालबाजी शुरू हुई। चाची पुष्पा और बहन आयना ने ऋषभ से कुंडलपुर दर्शन का बहाना बनाकर उसे अकेला छोड़ दिया और कृतिका फरार हो गई। साथ में लाखों रुपए और 5 तोला सोने के गहने भी गायब कर लिए गए।

जबलपुर पुलिस इस गिरोह के अन्य ठगी मामलों की गहन जांच कर रही है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उज्जैन और शाजापुर में भी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। फिलहाल, जबलपुर में इनके ठगी रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है। यह गिरोह कम से कम 20 जिलों में सक्रिय बताया जा रहा है।

उज्जैन में हुई गिरफ्तारी के बाद जब तस्वीरें सार्वजनिक हुईं, तो पीड़ित परिवार आसानी से गैंग की पहचान कर सके। वकील नितिन जैन ने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण गिरोह नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर चलने वाला ठगी रैकेट है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में उज्जैन पुलिस की सतर्कता से कई परिवारों की उम्मीद जगी है कि उनका न्याय जल्द मिलेगा। फिलहाल पूरे प्रदेश में इस गिरोह की खोज जारी है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Sep 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा

Ujjain, MP

 इस गिरोह की मुख्य सरगना कृतिका जैन (28) के साथ उसकी बहन आयना जैन (22), चाची पुष्पा जैन (55) और तीन अन्य दलालों को गिरफ्तार किया गया। उज्जैन पुलिस की कड़ी कार्रवाई से कई पीड़ित परिवार सामने आ रहे हैं, जिन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

दमोह के मूलचंद जैन की कहानी सबसे अधिक चौंकाने वाली है। मूलचंद ने बताया कि गैंग ने उनके बेटे ऋषभ जैन के लिए रिश्ता तय किया। कृतिका जैन की फोटो और आधार कार्ड दिखाकर उन्हें विश्वास दिलाया गया। फिर जबलपुर में सगाई और दमोह में शादी के बाद पूरी गैंग की चालबाजी शुरू हुई। चाची पुष्पा और बहन आयना ने ऋषभ से कुंडलपुर दर्शन का बहाना बनाकर उसे अकेला छोड़ दिया और कृतिका फरार हो गई। साथ में लाखों रुपए और 5 तोला सोने के गहने भी गायब कर लिए गए।

जबलपुर पुलिस इस गिरोह के अन्य ठगी मामलों की गहन जांच कर रही है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उज्जैन और शाजापुर में भी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। फिलहाल, जबलपुर में इनके ठगी रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है। यह गिरोह कम से कम 20 जिलों में सक्रिय बताया जा रहा है।

उज्जैन में हुई गिरफ्तारी के बाद जब तस्वीरें सार्वजनिक हुईं, तो पीड़ित परिवार आसानी से गैंग की पहचान कर सके। वकील नितिन जैन ने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण गिरोह नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर चलने वाला ठगी रैकेट है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में उज्जैन पुलिस की सतर्कता से कई परिवारों की उम्मीद जगी है कि उनका न्याय जल्द मिलेगा। फिलहाल पूरे प्रदेश में इस गिरोह की खोज जारी है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/looter-bride-gang-in-ujjain-disclosed-cheating-of-millions-in/article-33254

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.