नर्मदापुरम में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: बलदाऊ और सुभद्रा संग देंगे भक्तों को दर्शन

Narmadapuram, MP

नर्मदापुरम की पवित्र धरती आज आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति रस में सराबोर होने जा रही है। शुक्रवार शाम 5 बजे भगवान जगन्नाथ, अपने भ्राता बलदाऊ और भगिनी सुभद्रा के साथ जगदीश मंदिर से रथयात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा सर्राफा चौक, मोरछली चौक और अस्पताल चौक से होती हुई महावीर टॉकीज तक पहुंचेगी, जहां भगवान का रात्रि विश्राम होगा।

इस पावन अवसर पर जगदीश मंदिर परिसर में रथयात्रा से पहले भक्ति नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भगवान के ‘स्वास्थ्य लाभ’ के बाद निकलेंगे दर्शन देने

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अभिषेक एवं विशेष स्नान के बाद भगवान की तबीयत अस्वस्थ मानी गई थी। परंपरा के अनुसार, इस दौरान भगवान विश्राम करते हैं। अब जब भगवान पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं, वे भक्तों के हाल जानने और उन्हें दर्शन देने रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे।

डोंगरवाड़ा से भी निकलेगी रथयात्रा

आज सुबह 10:30 बजे डोंगरवाड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर से भी रथयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रामजी बाबा समाधि से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, सात रस्ता, नया जय स्तंभ, हलवाई चौक, सर्राफा चौक, कसेरा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए गुंडीचा भवन (स्वयंवरम गार्डन) पहुंचेगी। यह वही स्थान है, जिसे "मौसी का घर" माना जाता है।

श्रद्धालुओं में उत्साह, जगह-जगह होगा स्वागत

रथयात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा तोरण द्वार सजाए गए हैं। पुष्प वर्षा, शीतल जल सेवा, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण जैसे आयोजन भक्तों के उत्साह को और भी ऊर्जावान बना रहे हैं। रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करने हजारों श्रद्धालु जुटेंगे, क्योंकि मान्यता है कि रथ की रस्सी को छूना भी मोक्ष की ओर एक कदम है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नर्मदापुरम में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: बलदाऊ और सुभद्रा संग देंगे भक्तों को दर्शन

Narmadapuram, MP

इस पावन अवसर पर जगदीश मंदिर परिसर में रथयात्रा से पहले भक्ति नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भगवान के ‘स्वास्थ्य लाभ’ के बाद निकलेंगे दर्शन देने

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अभिषेक एवं विशेष स्नान के बाद भगवान की तबीयत अस्वस्थ मानी गई थी। परंपरा के अनुसार, इस दौरान भगवान विश्राम करते हैं। अब जब भगवान पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं, वे भक्तों के हाल जानने और उन्हें दर्शन देने रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे।

डोंगरवाड़ा से भी निकलेगी रथयात्रा

आज सुबह 10:30 बजे डोंगरवाड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर से भी रथयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रामजी बाबा समाधि से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, सात रस्ता, नया जय स्तंभ, हलवाई चौक, सर्राफा चौक, कसेरा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए गुंडीचा भवन (स्वयंवरम गार्डन) पहुंचेगी। यह वही स्थान है, जिसे "मौसी का घर" माना जाता है।

श्रद्धालुओं में उत्साह, जगह-जगह होगा स्वागत

रथयात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा तोरण द्वार सजाए गए हैं। पुष्प वर्षा, शीतल जल सेवा, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण जैसे आयोजन भक्तों के उत्साह को और भी ऊर्जावान बना रहे हैं। रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करने हजारों श्रद्धालु जुटेंगे, क्योंकि मान्यता है कि रथ की रस्सी को छूना भी मोक्ष की ओर एक कदम है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lord-jagannaths-grand-rath-yatra-will-come-out-in-narmadapuram/article-25681

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.