भगवान कृष्ण करते थे AI का इस्तेमाल? मोहन यादव से जानें द्वापर युगीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा भगवान कृष्ण के जमाने में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस था. उग्रसेन के दुश्मन ने एआई का इस्तेमाल कर छल किया था.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के जमाने में भी एआई था, लेकिन तब एआई अधूरा था. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को कृष्ण और कंस के उदाहरण से समझाया है. मोहन यादव नई दिल्ली के हैबीटेट सेंटर में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सामाजिक प्रभाव' पर बोल रहे थे. इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री जतिन प्रसाद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे.

'कृष्ण के जमाने में भी था एआई'

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "भगवान श्री कृष्ण के जमाने में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस था." उन्होंने कहा, "लेकिन एआई अधूरे तौर पर काम कर रहा था. उस समय भगवान श्री कृष्ण के जन्म से पहले कंस का वध करने वाले के जन्म लेने की भविष्यवाणी हुई थी." उन्होंने एक वाकये के साथ उस समय के एआई को बताया और कहा कि "उस समय में राजा उग्रसेन के दुश्मन राजा ने भी एआई का प्रयोग कर उनकी रानी के साथ छल किया था. तब उस राजा ने एआई का इस्तेमाल करके रूप बदल लिया, लेकिन आवाज नहीं बदल पाया. इस तरह कंस का जन्म हुआ."

    'कम्प्यूटर को लेकर भी बैठाया गया डर'

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उदाहरण देकर कहा कि "आप हम सभी ने विज्ञान वरदान है या अभिशाप इस पर कितनी ही बार निबंध लिखा है. इससे किसी भी विषय के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का ज्ञान होता है. पहले के दौर में ये भी कहा जाता था कि कम्प्यूटर आएगा तो सारे बेरोजगार हो जाएंगे. फिर इंटरनेट को लेकर कहा गया कि घर परिवार बिगड़ जाएंगे, लेकिन हमें अच्छे बुरे दोनों पहलुओं को समझते हुए इसमें तालमेल बैठाना होगा."

    Mohan Yadav AI Statement delhi
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सामाजिक प्रभाव कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन यादव 
     
    'एआई का कृषि और स्वास्थ्य में हो व्यापक इस्तेमाल'

    कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि "इस बात का ध्यान रखना होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल कुछ ही लोगों तक सीमित न हो. इसका सामाजिक प्रभाव दिखना जरूरी है. एआई का इस्तेमाल कृषि और स्वास्थ्य में दिखना चाहिए. किसानों को एआई से जुड़ी कृषि की सारी बातों की जानकारी मिल सके. एआई से डॉक्टरों को विशेष जानकारी मिलनी चाहिए. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना होगा. हमें एआई में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा."

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

    भगवान कृष्ण करते थे AI का इस्तेमाल? मोहन यादव से जानें द्वापर युगीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    BHOPAL, MP

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के जमाने में भी एआई था, लेकिन तब एआई अधूरा था. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को कृष्ण और कंस के उदाहरण से समझाया है. मोहन यादव नई दिल्ली के हैबीटेट सेंटर में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सामाजिक प्रभाव' पर बोल रहे थे. इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री जतिन प्रसाद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे.

    'कृष्ण के जमाने में भी था एआई'

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "भगवान श्री कृष्ण के जमाने में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस था." उन्होंने कहा, "लेकिन एआई अधूरे तौर पर काम कर रहा था. उस समय भगवान श्री कृष्ण के जन्म से पहले कंस का वध करने वाले के जन्म लेने की भविष्यवाणी हुई थी." उन्होंने एक वाकये के साथ उस समय के एआई को बताया और कहा कि "उस समय में राजा उग्रसेन के दुश्मन राजा ने भी एआई का प्रयोग कर उनकी रानी के साथ छल किया था. तब उस राजा ने एआई का इस्तेमाल करके रूप बदल लिया, लेकिन आवाज नहीं बदल पाया. इस तरह कंस का जन्म हुआ."

      'कम्प्यूटर को लेकर भी बैठाया गया डर'

      मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उदाहरण देकर कहा कि "आप हम सभी ने विज्ञान वरदान है या अभिशाप इस पर कितनी ही बार निबंध लिखा है. इससे किसी भी विषय के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का ज्ञान होता है. पहले के दौर में ये भी कहा जाता था कि कम्प्यूटर आएगा तो सारे बेरोजगार हो जाएंगे. फिर इंटरनेट को लेकर कहा गया कि घर परिवार बिगड़ जाएंगे, लेकिन हमें अच्छे बुरे दोनों पहलुओं को समझते हुए इसमें तालमेल बैठाना होगा."

      Mohan Yadav AI Statement delhi
      आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सामाजिक प्रभाव कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन यादव 
       
      'एआई का कृषि और स्वास्थ्य में हो व्यापक इस्तेमाल'

      कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि "इस बात का ध्यान रखना होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल कुछ ही लोगों तक सीमित न हो. इसका सामाजिक प्रभाव दिखना जरूरी है. एआई का इस्तेमाल कृषि और स्वास्थ्य में दिखना चाहिए. किसानों को एआई से जुड़ी कृषि की सारी बातों की जानकारी मिल सके. एआई से डॉक्टरों को विशेष जानकारी मिलनी चाहिए. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना होगा. हमें एआई में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा."

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lord-krishna-used-to-use-ai-from-mohan-yadav/article-16847

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.