मस्तक पर ‘ॐ’ और त्रिपुंड से सजे भगवान महाकाल: राजा स्वरूप में हुआ मनमोहक श्रृंगार, गूंजे जयकारे

Ujjain, MP

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार को श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में अल सुबह भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार और भस्म आरती सम्पन्न हुई। भोर 4 बजे कपाट खुलने के साथ ही पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

अभिषेक व विशेष श्रृंगार

भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलरस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भस्म अर्पित कर, भगवान को शेषनाग रूपी रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित किया गया।

भगवान के मस्तक पर ‘ॐ’ और त्रिपुंड अर्पित कर उन्हें राजा स्वरूप में सजाया गया। यह मनोहारी श्रृंगार भक्तों के लिए भावविभोर करने वाला दृश्य बना।

🔥 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पुण्यदर्शन

भस्म आरती के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फूंकीं और बाबा महाकाल के दर्शन से आत्मिक आनंद प्राप्त किया।

पूरा मंदिर परिसर "जय महाकाल!" के नारों से गूंज उठा। अलौकिक दृश्य ने भक्तों को भक्ति और श्रद्धा के सागर में डुबो दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मस्तक पर ‘ॐ’ और त्रिपुंड से सजे भगवान महाकाल: राजा स्वरूप में हुआ मनमोहक श्रृंगार, गूंजे जयकारे

Ujjain, MP

अभिषेक व विशेष श्रृंगार

भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलरस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भस्म अर्पित कर, भगवान को शेषनाग रूपी रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित किया गया।

भगवान के मस्तक पर ‘ॐ’ और त्रिपुंड अर्पित कर उन्हें राजा स्वरूप में सजाया गया। यह मनोहारी श्रृंगार भक्तों के लिए भावविभोर करने वाला दृश्य बना।

🔥 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पुण्यदर्शन

भस्म आरती के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फूंकीं और बाबा महाकाल के दर्शन से आत्मिक आनंद प्राप्त किया।

पूरा मंदिर परिसर "जय महाकाल!" के नारों से गूंज उठा। अलौकिक दृश्य ने भक्तों को भक्ति और श्रद्धा के सागर में डुबो दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lord-mahakal-adorned-with-om-and-tripund-on-the-head/article-17679

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.