- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जंग का असर: LPG गैस सिलेंडर 195 रुपये महंगा, 2000 पार कीमत, ग्राहकों पर पड़ेगा बड़ा असर
जंग का असर: LPG गैस सिलेंडर 195 रुपये महंगा, 2000 पार कीमत, ग्राहकों पर पड़ेगा बड़ा असर
भोपाल (म.प्र.)
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195 रुपये बढ़कर 2081 रुपये हो गए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर लागत का दबाव बढ़ गया है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है, जिससे छोटे से लेकर बड़े व्यवसाय तक प्रभावित होने लगे हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी की है। जो सिलेंडर हाल तक करीब 1888 रुपये में उपलब्ध था, उसकी कीमत अब बढ़कर 2081 रुपये हो गई है। इस अचानक बढ़ोतरी ने खासकर उन व्यवसायों की लागत बढ़ा दी है, जो पूरी तरह गैस पर निर्भर हैं।
शहर में सप्लाई और मांग का संतुलन सुधर रहा है
पिछले कुछ समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर उपभोक्ताओं में चिंता बनी हुई थी। हालांकि अब प्रशासन का कहना है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। गैस बुकिंग के मुकाबले वेटिंग लिस्ट पहले जहां काफी लंबी हो गई थी, वहीं अब सप्लाई बेहतर होने से इसमें कमी आने लगी है। प्रशासन के अनुसार, मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाने की कोशिश लगातार जारी है।
होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर बढ़ा दबाव
राजधानी में हजारों की संख्या में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और स्ट्रीट फूड वेंडर्स हैं, जिनके संचालन में कमर्शियल गैस सिलेंडर अहम भूमिका निभाता है। कीमतों में हुई इस वृद्धि से इन सभी कारोबारों की लागत बढ़ गई है। इसके अलावा हॉस्टल और अस्पतालों की कैंटीन भी इस महंगाई की चपेट में आ गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक महीने से गैस की नियमित सप्लाई भी नहीं हो पा रही थी, जिससे काम पहले ही प्रभावित था, और अब कीमत बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है।
घरेलू सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए हैं, वहीं घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहर में घरेलू सिलेंडर अभी भी 918 रुपये में उपलब्ध है, जिससे आम परिवारों पर तत्काल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है।
शादी के सीजन में बढ़ सकती है दिक्कत
अप्रैल के मध्य से शुरू होने वाले विवाह मुहूर्त को देखते हुए गैस की मांग में भारी वृद्धि की संभावना है। अनुमान है कि एक शादी में औसतन 10 गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है। प्रदेशभर में बड़ी संख्या में कैटरर्स सक्रिय हैं, जिससे कुल मांग लाखों सिलेंडरों तक पहुंच सकती है। ऐसे में पहले से महंगे और सीमित उपलब्धता वाले सिलेंडर विवाह आयोजनों के लिए चुनौती बन सकते हैं।
कैटरिंग और अन्य व्यवसायों की चिंता बढ़ी
कैटरिंग और टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले से ऑर्डर ले रखे हैं, लेकिन अब बढ़ती कीमतों और गैस की कमी के चलते उन्हें इन ऑर्डर्स को पूरा करना मुश्किल लग रहा है। दूसरी ओर, होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हैं क्योंकि उन्हें गैस नहीं मिल रही है और वैकल्पिक ईंधन भी महंगा साबित हो रहा है। डीजल और अन्य संसाधनों की लागत भी बढ़ चुकी है, जिससे कुल संचालन खर्च काफी बढ़ गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए