जून में पहली बार आंधी-बारिश के साथ लू का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में 9-10 जून को हीट वेव का खतरा; आज 20 जिलों में मौसम बदलेगा

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में जून के महीने का मौसम कुछ अनोखा रंग लेकर आया है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश के साथ ही लू यानी हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने खासतौर पर 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में लू के प्रभाव की संभावना जताई है। इससे पहले 7 और 8 जून को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने के अनुमान हैं, जो गर्मी को कुछ हद तक कम करेगी।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बारिश का यह दौर रविवार तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दो दिनों में ग्वालियर-चंबल में लू के तेज प्रकोप की चेतावनी दी गई है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इंदौर और रायसेन में हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं गुना में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में तापमान 38.3 डिग्री, ग्वालियर में 38.5, उज्जैन में 38.7 और जबलपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस था। पहाड़ी इलाका पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 33.8 डिग्री रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है, जो अगले चार दिन तक जारी रहेगा। वहीं मानसून की मध्यप्रदेश में एंट्री 10 जून के बाद होने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के आसपास अटका हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जून में पहली बार आंधी-बारिश के साथ लू का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में 9-10 जून को हीट वेव का खतरा; आज 20 जिलों में मौसम बदलेगा

BHOPAL, MP

मौसम विभाग ने खासतौर पर 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में लू के प्रभाव की संभावना जताई है। इससे पहले 7 और 8 जून को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने के अनुमान हैं, जो गर्मी को कुछ हद तक कम करेगी।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बारिश का यह दौर रविवार तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दो दिनों में ग्वालियर-चंबल में लू के तेज प्रकोप की चेतावनी दी गई है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इंदौर और रायसेन में हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं गुना में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में तापमान 38.3 डिग्री, ग्वालियर में 38.5, उज्जैन में 38.7 और जबलपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस था। पहाड़ी इलाका पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 33.8 डिग्री रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है, जो अगले चार दिन तक जारी रहेगा। वहीं मानसून की मध्यप्रदेश में एंट्री 10 जून के बाद होने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के आसपास अटका हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lus-alert-with-thunderstorms-for-the-first-time-in-june/article-23433

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.