रीवा में दौड़ेंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें, पॉल्यूशन पर लगेगा ब्रेक, 6 बसों के संचालन को अनुमति

Rewa, MP

रीवा वासियों के लिए खुशखबरी है. यात्रियों की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए राज्य परिवहन निगम की बस सेवा शुरु होने जा रही है.

सालों बाद एक बार फिर रीवा की सड़कों पर मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बसें दौड़ते हुए दिखाई देंगी. इस बार शहर को पॉल्यूशन से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी. इसके लिए शासन की ओर से योजना भी तैयार कर ली गई है. जिसके चलते रीवा को 6 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने की अनुमति भी प्राप्त हुई है.

मगर बसों के संचालन से पहले ही एक पेंच फंस गया है. ठेकेदारों द्वारा दो सूत्रीय मांग कर दी गई हैं. जिसके बाद योजना प्रारंभ होने से पहले ही थम गई. जिसके चलते नगरीय प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है. जैसे ही शासन इसमें निर्णय लेगा उसके बाद शीघ्र ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा.

मध्य प्रदेश शासन ने शुरू की ई बस सेवा
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य परिवहन निगम की तर्ज पर यात्री बसों के संचालन की योजना बनाई है. जिसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने रीवा सहित अन्य जिलों को बस स्टैंड और चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए हैं. माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति 2025 के तहत प्रदेश में बस सेवा को बढ़ावा दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश के 12 शहरों में संचालित होनी है 126 इलेक्ट्रिक बसें
अमृत योजना के तहत संचालित सूत्र सेवा में भी इलेक्ट्रॉनिक बसों को शामिल किया जा रहा है. इसी के पहले चरण में प्रदेश के 12 शहरों में कुल 126 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें से रीवा को 6 बसें स्वीकृत हुई हैं. हालांकि टेंडर करने वाली फर्मों ने इनमें कुछ तकनीकी खामियां बताई हैं. जिसके सुधार के लिए नगर निगम रीवा ने प्रशासन को पत्र लिखकर इस संबंध में अपेक्षित सुधार की मांग की है.

ठेकेदारों ने अटकाई योजना, नगरीय प्रशासन ने भेजा शासन को प्रस्ताव
जानकारी देते हुए नगर निगम रीवा के आयुक्त सौरभ संजय सोनवाने ने बताया कि, ''रीवा को 6 इलेक्ट्रॉनिक बस की स्वीकृति प्रशासन के द्वारा दी गई है लेकिन यहां टेंडर में शामिल होने वाली फर्म ने दो प्रमुख मांगे रखी हैं जिनमें से पहले यह है कि सरकार इन्हें अंतरराज्यीय परमिट प्रदान करे. साथ ही इस क्लस्टर में शामिल अन्य नगर निगमों को भी शामिल किया जाए ताकि यह व्यावहारिक रूप से संभव हो.'' निगम कमिश्नर ने कहा है, ''ठेकेदारों की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है. जैसे ही निर्णय लिया जाएगा, सहमति बनते ही जल्द इलेक्ट्रिक बस सेवा शीघ्र ही शुरू कर दी जायेंगी.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में दौड़ेंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें, पॉल्यूशन पर लगेगा ब्रेक, 6 बसों के संचालन को अनुमति

Rewa, MP

सालों बाद एक बार फिर रीवा की सड़कों पर मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बसें दौड़ते हुए दिखाई देंगी. इस बार शहर को पॉल्यूशन से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी. इसके लिए शासन की ओर से योजना भी तैयार कर ली गई है. जिसके चलते रीवा को 6 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने की अनुमति भी प्राप्त हुई है.

मगर बसों के संचालन से पहले ही एक पेंच फंस गया है. ठेकेदारों द्वारा दो सूत्रीय मांग कर दी गई हैं. जिसके बाद योजना प्रारंभ होने से पहले ही थम गई. जिसके चलते नगरीय प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है. जैसे ही शासन इसमें निर्णय लेगा उसके बाद शीघ्र ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा.

मध्य प्रदेश शासन ने शुरू की ई बस सेवा
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य परिवहन निगम की तर्ज पर यात्री बसों के संचालन की योजना बनाई है. जिसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने रीवा सहित अन्य जिलों को बस स्टैंड और चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए हैं. माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति 2025 के तहत प्रदेश में बस सेवा को बढ़ावा दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश के 12 शहरों में संचालित होनी है 126 इलेक्ट्रिक बसें
अमृत योजना के तहत संचालित सूत्र सेवा में भी इलेक्ट्रॉनिक बसों को शामिल किया जा रहा है. इसी के पहले चरण में प्रदेश के 12 शहरों में कुल 126 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें से रीवा को 6 बसें स्वीकृत हुई हैं. हालांकि टेंडर करने वाली फर्मों ने इनमें कुछ तकनीकी खामियां बताई हैं. जिसके सुधार के लिए नगर निगम रीवा ने प्रशासन को पत्र लिखकर इस संबंध में अपेक्षित सुधार की मांग की है.

ठेकेदारों ने अटकाई योजना, नगरीय प्रशासन ने भेजा शासन को प्रस्ताव
जानकारी देते हुए नगर निगम रीवा के आयुक्त सौरभ संजय सोनवाने ने बताया कि, ''रीवा को 6 इलेक्ट्रॉनिक बस की स्वीकृति प्रशासन के द्वारा दी गई है लेकिन यहां टेंडर में शामिल होने वाली फर्म ने दो प्रमुख मांगे रखी हैं जिनमें से पहले यह है कि सरकार इन्हें अंतरराज्यीय परमिट प्रदान करे. साथ ही इस क्लस्टर में शामिल अन्य नगर निगमों को भी शामिल किया जाए ताकि यह व्यावहारिक रूप से संभव हो.'' निगम कमिश्नर ने कहा है, ''ठेकेदारों की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है. जैसे ही निर्णय लिया जाएगा, सहमति बनते ही जल्द इलेक्ट्रिक बस सेवा शीघ्र ही शुरू कर दी जायेंगी.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/luxury-electric-buses-will-run-in-rewa-permission-to-operate/article-13045

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.