भोपाल स्टेशन पर शुरू हुआ लग्जरी एग्जीक्यूटिव लाउंज: 50 रुपए में आराम, मनोरंजन और 200 में अनलिमिटेड खाना

Bhopal, MP

अब भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना बोरियत नहीं, बल्कि एक शानदार अनुभव होगा। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एग्जीक्यूटिव लाउंज का उद्घाटन किया। यहां यात्री सिर्फ 50 रुपए में एसी हॉल, WiFi, चाय-कॉफी, टीवी और आरामदायक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

 लाउंज की शुरुआत IRCTC और स्तुति इंटरप्राइजेस की साझेदारी में की गई है, जिसका उद्देश्य आम यात्रियों को भी होटल जैसी सुविधाएं कम कीमत पर देना है।

भूख लगी? सिर्फ 200 में मिलेगा अनलिमिटेड बुफे

लाउंज में यात्रियों के लिए 200 रुपए में अनलिमिटेड वेज बुफे की व्यवस्था की गई है। मेन्यू में इडली-सांभर, छोले-भटूरे, बिरयानी, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज, पूड़ी-सब्जी, खीर, सूप, सलाद जैसे विकल्प शामिल हैं। समय-समय पर मेन्यू बदला जाएगा ताकि हर बार यात्रियों को नया अनुभव मिल सके।

परिवार और बच्चों के लिए भी विशेष सुविधा

लाउंज में बच्चों के लिए लूडो, कैरम और सांप-सीढ़ी जैसे इंडोर गेम्स का इंतजाम है। माताओं के लिए बेबी फीडिंग रूम और यात्रियों के लिए क्लॉक रूम व लगेज लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध है।

100 रुपए में नहाने की सुविधा और VIP लाउंज का अनुभव

थकान मिटाने के लिए यात्री 100 रुपए में शॉवर, तौलिया, शैंपू व साबुन का उपयोग कर सकते हैं। VIP जोन में रीक्लाइनर चेयर, गेम्स और स्नैक्स की सुविधाएं भी इसी कीमत पर उपलब्ध हैं।

रूफटॉप लाउंज और कॉन्फ्रेंस स्पेस

लाउंज में रूफटॉप एरिया भी तैयार किया गया है, जहां यात्री चाय-कॉफी का आनंद लेते हुए लाइव मैच, म्यूजिक और कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 200 रुपए प्रति व्यक्ति पैकेज में प्रोजेक्टर, मीटिंग स्पेस और स्नैक्स जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल स्टेशन पर शुरू हुआ लग्जरी एग्जीक्यूटिव लाउंज: 50 रुपए में आराम, मनोरंजन और 200 में अनलिमिटेड खाना

Bhopal, MP

 लाउंज की शुरुआत IRCTC और स्तुति इंटरप्राइजेस की साझेदारी में की गई है, जिसका उद्देश्य आम यात्रियों को भी होटल जैसी सुविधाएं कम कीमत पर देना है।

भूख लगी? सिर्फ 200 में मिलेगा अनलिमिटेड बुफे

लाउंज में यात्रियों के लिए 200 रुपए में अनलिमिटेड वेज बुफे की व्यवस्था की गई है। मेन्यू में इडली-सांभर, छोले-भटूरे, बिरयानी, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज, पूड़ी-सब्जी, खीर, सूप, सलाद जैसे विकल्प शामिल हैं। समय-समय पर मेन्यू बदला जाएगा ताकि हर बार यात्रियों को नया अनुभव मिल सके।

परिवार और बच्चों के लिए भी विशेष सुविधा

लाउंज में बच्चों के लिए लूडो, कैरम और सांप-सीढ़ी जैसे इंडोर गेम्स का इंतजाम है। माताओं के लिए बेबी फीडिंग रूम और यात्रियों के लिए क्लॉक रूम व लगेज लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध है।

100 रुपए में नहाने की सुविधा और VIP लाउंज का अनुभव

थकान मिटाने के लिए यात्री 100 रुपए में शॉवर, तौलिया, शैंपू व साबुन का उपयोग कर सकते हैं। VIP जोन में रीक्लाइनर चेयर, गेम्स और स्नैक्स की सुविधाएं भी इसी कीमत पर उपलब्ध हैं।

रूफटॉप लाउंज और कॉन्फ्रेंस स्पेस

लाउंज में रूफटॉप एरिया भी तैयार किया गया है, जहां यात्री चाय-कॉफी का आनंद लेते हुए लाइव मैच, म्यूजिक और कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 200 रुपए प्रति व्यक्ति पैकेज में प्रोजेक्टर, मीटिंग स्पेस और स्नैक्स जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/luxury-executive-lounge-started-at-bhopal-station-comfort-entertainment-for/article-25520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.