- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर का होगा भव्य लोकार्पण
मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर का होगा भव्य लोकार्पण
Jabalpur, MP
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे जनता को समर्पित
मध्यप्रदेश को जल्द ही उसकी अब तक की सबसे बड़ी अधोसंरचनात्मक सौगात मिलने जा रही है। जबलपुर शहर में मदनमहल से दमोहनाका तक बने 7 किमी लंबे फ्लाईओवर का भव्य लोकार्पण आगामी शनिवार, 23 अगस्त को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर की तैयारियों का जायज़ा लेने शुक्रवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे जबलपुर के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
.jpeg)
राकेश सिंह ने बताया कि जब उन्होंने 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब फ्लाईओवर निर्माण को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के गठन और नितिन गडकरी के सड़क परिवहन मंत्री बनने के बाद इस परियोजना को मंजूरी मिली। उन्होंने कहा कि परियोजना में कई चुनौतियाँ आईं, लेकिन सभी समस्याओं का समाधान करते हुए आज यह फ्लाईओवर तैयार है।
विशेषताएं:
-
लागत: लगभग ₹1100 करोड़
-
लंबाई: 7 किलोमीटर
-
देश का सबसे लंबा सिंगल-स्पान केबल स्टे ब्रिज: 192 मीटर (रेलवे लाइन के ऊपर)
-
बो स्ट्रिंग ब्रिज: 3 (2 रानीताल, 1 बलदेवबाग), पूरी तरह स्टील से निर्मित, प्रत्येक की लंबाई ~70 मीटर
-
पर्यावरण संरक्षण: फ्लाईओवर के नीचे 50,000 पौधों का रोपण
-
सुविधाएं: बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के पार्क, 10 स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड
मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि जहाँ पहले मदनमहल से दमोहनाका पहुँचने में 40-45 मिनट लगते थे, अब फ्लाईओवर के माध्यम से यह दूरी महज़ 6-8 मिनट में तय की जा सकेगी।

जनता से अपील
मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर की जनता से इस ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शामिल होने की अपील की है, ताकि इस विकास यात्रा का साक्षी बनने का अवसर सभी को प्राप्त हो सके।
निरीक्षण में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व अधिकारी:
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी 'इंदु', नीरज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी।
...........................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए