मां सीता पर टिप्पणी पड़ी भारी, छतरपुर की सड़कों पर हिंदू संगठन, कुलगुरु को बताया शूर्पणखा

Chatarpur, MP

छतरपुर महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी की कुलगुरु के खिलाफ आक्रोश कम नहीं हो रहा है. हिंदू संगठनों ने पद से हटाने और FIR की मांग की.

जिले के महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु का दिया बयान लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. कुलगुरु के बयान पर हिंदू संगठनों का विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को सर्व हिन्दू समाज ने कुलगुरु पर कार्रवाई करने और उन पर एफआईआर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. हिंदू संगठनों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. वहीं कुलगुरु ने भी भगवा वस्त्र पहनकर एक वीडियो जारी किया है.

छतरपुर की सड़कों पर हिंदू संगठनों का आक्रोश

छतरपुर के महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी की कुलगुरु शुभा तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक हिंदू संगठन माता सीता पर की गई टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं. सोमवार को कुलगुरु के खिलाफ छतरपुर का हिन्दू समाज, संत समाज, व्यापारी और महिलाएं सहित युवा सड़कों पर उतरे. सभी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम छतरपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया. साथ ही एफआईआर दर्ज करने और शुभा तिवारी को कुलगुरु के पद से हटाने की मांग की.

माता सीता पर कुलगरु ने की थी टिप्पणी

इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा. दरअसल, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर शुभा तिवारी ने बीते दिनों एक बयान दिया था. उन्होंने ओरछा के एक कार्यक्रम में माता सीता पर टिप्पणी की थी. कुलगुरु ने अपने वक्तव्य में कहा था कि " माता सीता महिलाओं की पसंद हैं. सीता जी के भगवान राम से प्रेम और विवाह का जिक्र किया था. साथ ही कुलगुरु ने रावण को मोटा, काला और बदसूरत बताते हुए कहा था कि, इसलिए सीता जी ने उसे नकार दिया था."

CHHATARPUR KULGURU ON MATA SITA
हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन 

कुलगुरु को पद से हटाने और FIR करने की मांग

कुलगुरु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसे देखने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है. हालांकि प्रो शुभा तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों पर सफाई दे चुकी हैं. हिन्दू संगठन के प्रखर भट्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "भगवान राम पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऐसे अधिकारी अपना सामान बांध लें. वहीं एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि "कुलगुरु द्वारा कोई भाषण दिया गया है. जिस पर हिन्दू समाज के लोगों को आपत्ति है. ज्ञापन दिया गया है. जिसमे रामायण के संदर्भ में बयान दिए गए हैं, नियम अनुसार पत्र को आगे भेजा जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मां सीता पर टिप्पणी पड़ी भारी, छतरपुर की सड़कों पर हिंदू संगठन, कुलगुरु को बताया शूर्पणखा

Chatarpur, MP

जिले के महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु का दिया बयान लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. कुलगुरु के बयान पर हिंदू संगठनों का विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को सर्व हिन्दू समाज ने कुलगुरु पर कार्रवाई करने और उन पर एफआईआर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. हिंदू संगठनों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. वहीं कुलगुरु ने भी भगवा वस्त्र पहनकर एक वीडियो जारी किया है.

छतरपुर की सड़कों पर हिंदू संगठनों का आक्रोश

छतरपुर के महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी की कुलगुरु शुभा तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक हिंदू संगठन माता सीता पर की गई टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं. सोमवार को कुलगुरु के खिलाफ छतरपुर का हिन्दू समाज, संत समाज, व्यापारी और महिलाएं सहित युवा सड़कों पर उतरे. सभी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम छतरपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया. साथ ही एफआईआर दर्ज करने और शुभा तिवारी को कुलगुरु के पद से हटाने की मांग की.

माता सीता पर कुलगरु ने की थी टिप्पणी

इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा. दरअसल, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर शुभा तिवारी ने बीते दिनों एक बयान दिया था. उन्होंने ओरछा के एक कार्यक्रम में माता सीता पर टिप्पणी की थी. कुलगुरु ने अपने वक्तव्य में कहा था कि " माता सीता महिलाओं की पसंद हैं. सीता जी के भगवान राम से प्रेम और विवाह का जिक्र किया था. साथ ही कुलगुरु ने रावण को मोटा, काला और बदसूरत बताते हुए कहा था कि, इसलिए सीता जी ने उसे नकार दिया था."

CHHATARPUR KULGURU ON MATA SITA
हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन 

कुलगुरु को पद से हटाने और FIR करने की मांग

कुलगुरु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसे देखने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है. हालांकि प्रो शुभा तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों पर सफाई दे चुकी हैं. हिन्दू संगठन के प्रखर भट्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "भगवान राम पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऐसे अधिकारी अपना सामान बांध लें. वहीं एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि "कुलगुरु द्वारा कोई भाषण दिया गया है. जिस पर हिन्दू समाज के लोगों को आपत्ति है. ज्ञापन दिया गया है. जिसमे रामायण के संदर्भ में बयान दिए गए हैं, नियम अनुसार पत्र को आगे भेजा जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/made-comments-on-mother-sita-told-hindu-organization-kulguru-on/article-15281

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.