मध्य प्रदेश में फिर बरसे बदरा: 5 जिलों में रेड अलर्ट, 41 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरे जोर पर है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में एक सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। कहीं रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो कहीं मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 41 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 5 जिलों—ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

 कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी

इसके अलावा 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। खासकर रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना और रीवा में बिजली गिरने, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है।

राजधानी भोपाल, विदिशा, और राजगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते अगले 48 घंटे तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा।

नदियों में उफान, पहाड़ धंसे, यातायात प्रभावित

मानसूनी बारिश के चलते सिंगरौली में 7 इंच और छतरपुर में पिछले 24 घंटे में 310 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिवपुरी जिले में अटल सागर डैम के पास पहाड़ धंसने से रास्ता बंद हो गया है और यातायात पूरी तरह बाधित हुआ है। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है।

राज्य सरकार और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में फिर बरसे बदरा: 5 जिलों में रेड अलर्ट, 41 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरे जोर पर है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में एक सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। कहीं रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो कहीं मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 41 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 5 जिलों—ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

 कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी

इसके अलावा 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। खासकर रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना और रीवा में बिजली गिरने, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है।

राजधानी भोपाल, विदिशा, और राजगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते अगले 48 घंटे तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा।

नदियों में उफान, पहाड़ धंसे, यातायात प्रभावित

मानसूनी बारिश के चलते सिंगरौली में 7 इंच और छतरपुर में पिछले 24 घंटे में 310 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिवपुरी जिले में अटल सागर डैम के पास पहाड़ धंसने से रास्ता बंद हो गया है और यातायात पूरी तरह बाधित हुआ है। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है।

राज्य सरकार और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-again-rained-badra-badra-warning-of-heavy-rain/article-28825

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.