मध्य प्रदेश को मिल सकता है वल्चर स्टेट का दर्जा?, गिद्धों की काउंटिंग का आया फाइनल आंकड़ा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में गिद्धों की गणना का फाइनल आंकड़ा आ गया है. पिछले 6 साल में गिद्धों की संख्या में 35 फीसदी बढ़ोतरी हुई है.

कभी विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके गिद्ध, अब अपने साम्राज्य का विस्तार कर रहे हैं. गिद्धों के लिए अनुकूल वातावरण होने के कारण मध्य प्रदेश में इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. बीते 6 सालों में गिद्धों की संख्या 35 प्रतिशत तक बढ़ी है. इसका खुलासा प्रदेश के वन्य जीव अभ्यारण्य, टाइगर रिजर्व या अन्य फॉरेस्ट एरिया में की गई गिद्धों की गणना के बाद हुआ. अब साल 2025 में द्वितीय चरण की गिद्ध गणना (समर काउंट) 29 अप्रैल 2025 को होगी.

मध्य प्रदेश में 3 दिन की गई गणना

बता दें कि प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2025 के प्रथम चरण में दिनांक 17, 18 व 19 फरवरी 2025 को की गई. विशेषज्ञों ने बताया कि गिद्ध की गणना के लिए सबसे अच्छा समय सूर्योदय का होता है. सुबह 7 बजे से 9 बजे तक गिद्धों की गणना की जाती है. 3 दिवसीय गिद्ध गणना का काम प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 64 डिवीजन और 9 संरक्षित क्षेत्रों में किया गया. गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा डब्ल्यूआईआई भोपाल के प्रतिभागियों के अतिरिक्त स्वयं सेवक तथा फोटोग्राफरों द्वारा किया गया.

प्रदेश में 35 प्रतिशत से अधिक बढ़े गिद्ध

मध्य प्रदेश में प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना की शुरुआत साल 2016 से की गई थी, जिसमें गिद्धों का आकलन किया गया था. तब इनकी संख्या 7029 आई थी. इसके बाद वर्ष 2019 की गणना में गिद्धों की संख्या का आंकड़ा 8397 था. वहीं, साल 2021 में हुई गणना में गिद्धों की संख्या 9446 पहुंच गई. पिछले साल 2024 में गिद्धों का आंकड़ा मध्य प्रदेश में 10845 पहुंच गया. वहीं, साल 2025 में गिद्धों की संख्या 12981 तक पहुंच गई. यदि साल 2019 से अब तक 6 सालों की बात करें तो मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या 35 प्रतिशत यानी 4,584 गिद्ध बढ़े हैं.

मध्य प्रदेश में गिद्धों की 7 प्रजातियां

मध्य प्रदेश में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें से 4 प्रजातियां स्थानीय हैं व 3 प्रजातियां प्रवासी हैं. बता दें कि गिद्धों की गणना करने के लिए शीत ऋतु का अंतिम समय उचित होता है, जब स्थानीय तथा प्रवासी गिद्धों की गणना सटीकता के साथ की जा सकती है. यह गणना सूर्योदय के तत्काल बाद प्रथम चरण में चयनित गिद्धों के घोसलों के समीप पहुंच कर और घोंसलों के आस-पास बैठे गिद्धों व उनके नवजातों की गणना की जाती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाता है कि केवल आवास स्थलों पर बैठे हुए गिद्धों को ही गिना जाए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश को मिल सकता है वल्चर स्टेट का दर्जा?, गिद्धों की काउंटिंग का आया फाइनल आंकड़ा

BHOPAL, MP

कभी विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके गिद्ध, अब अपने साम्राज्य का विस्तार कर रहे हैं. गिद्धों के लिए अनुकूल वातावरण होने के कारण मध्य प्रदेश में इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. बीते 6 सालों में गिद्धों की संख्या 35 प्रतिशत तक बढ़ी है. इसका खुलासा प्रदेश के वन्य जीव अभ्यारण्य, टाइगर रिजर्व या अन्य फॉरेस्ट एरिया में की गई गिद्धों की गणना के बाद हुआ. अब साल 2025 में द्वितीय चरण की गिद्ध गणना (समर काउंट) 29 अप्रैल 2025 को होगी.

मध्य प्रदेश में 3 दिन की गई गणना

बता दें कि प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2025 के प्रथम चरण में दिनांक 17, 18 व 19 फरवरी 2025 को की गई. विशेषज्ञों ने बताया कि गिद्ध की गणना के लिए सबसे अच्छा समय सूर्योदय का होता है. सुबह 7 बजे से 9 बजे तक गिद्धों की गणना की जाती है. 3 दिवसीय गिद्ध गणना का काम प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 64 डिवीजन और 9 संरक्षित क्षेत्रों में किया गया. गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा डब्ल्यूआईआई भोपाल के प्रतिभागियों के अतिरिक्त स्वयं सेवक तथा फोटोग्राफरों द्वारा किया गया.

प्रदेश में 35 प्रतिशत से अधिक बढ़े गिद्ध

मध्य प्रदेश में प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना की शुरुआत साल 2016 से की गई थी, जिसमें गिद्धों का आकलन किया गया था. तब इनकी संख्या 7029 आई थी. इसके बाद वर्ष 2019 की गणना में गिद्धों की संख्या का आंकड़ा 8397 था. वहीं, साल 2021 में हुई गणना में गिद्धों की संख्या 9446 पहुंच गई. पिछले साल 2024 में गिद्धों का आंकड़ा मध्य प्रदेश में 10845 पहुंच गया. वहीं, साल 2025 में गिद्धों की संख्या 12981 तक पहुंच गई. यदि साल 2019 से अब तक 6 सालों की बात करें तो मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या 35 प्रतिशत यानी 4,584 गिद्ध बढ़े हैं.

मध्य प्रदेश में गिद्धों की 7 प्रजातियां

मध्य प्रदेश में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें से 4 प्रजातियां स्थानीय हैं व 3 प्रजातियां प्रवासी हैं. बता दें कि गिद्धों की गणना करने के लिए शीत ऋतु का अंतिम समय उचित होता है, जब स्थानीय तथा प्रवासी गिद्धों की गणना सटीकता के साथ की जा सकती है. यह गणना सूर्योदय के तत्काल बाद प्रथम चरण में चयनित गिद्धों के घोसलों के समीप पहुंच कर और घोंसलों के आस-पास बैठे गिद्धों व उनके नवजातों की गणना की जाती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाता है कि केवल आवास स्थलों पर बैठे हुए गिद्धों को ही गिना जाए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-can-get-the-status-of-vulture-state-counting/article-11265

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.