राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक आ रहे मध्यप्रदेश, 4 दिनों तक गुलजार रहेगा एमपी

BHOPAL, MP

23 फरवरी से 26 फरवरी तक मध्य प्रदेश में VVIP दौरे, सीएम मोहन यादव ने बताया इन खास मौकों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक आ रहे मध्य प्रदेश.

मध्य प्रदेश में 23 फरवरी से VVIPs का जमावड़ा लगने वाला है. अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में होने वाले खास आयोजनों में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज मध्य प्रदेश आ रहे हैं. गुरुवार रात ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने खजुराहो महोत्सव, दिल्ली में बनी सरकार और दो दिन बाद शुरू होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में चर्चा की.

PM MODI BHOPAL VISIT 23 FEB
23 फरवरी को भोपाल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
 
गौरतलब है कि एक ओर मध्य प्रदेश में जहां खजुराहो महोत्सव का आगाज हुआ है, तो वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 23 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, जिसे लेकर प्रदेश सरकार के नेता मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव तक तैयारियों में जुटे हैं

Mohan yadav in gwalior
ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम मोहन यादव का हुआ स्वागत 

दो दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेंगे प्रधानमंत्री

23-25 फरवरी तक राजधानी भोपाल में देश विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपति, निवेशकों के साथ ही नेता-मंत्रियों का जमावड़ा लगने वाला है क्योंकि 24 और 25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है. इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा, " देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 23 फरवरी को भोपाल आने वाले हैं. वे दो दिनों तक भोपाल और मध्य प्रदेश में ही रहेंगे. 24 फरवरी के दिन देश-दुनिया के बड़े बड़े उद्योगपति आएंगे जिनकी मौजूदगी में मध्य प्रदेश का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ होगा."

25 को भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह, महाशिवरात्रि पर द्रौपदी मुर्मू

CM मोहन यादव ने बताया कि 25 फरवरी के दिन देश के गृह मंत्री अमित शाह भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे और कार्यक्रम का समापन करेंगे. इसके अलावा 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल पधार रही हैं. वे बागेश्वरधाम के कार्यक्रम में शामिल होंगी. सीएम ने मोहन यादव ने कहा, '' यह मध्य प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है कि लगातार चार दिनों तक देश की बड़ी हस्तियां यहां मौजूद रहने वाली हैं.''

Mohan yadav in Khajuraho
खजुराहो महोत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव 

खजुराहो महोत्सव का आगाज

गुरुवार रात एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए खजुराहो महोत्सव के बारे में भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा, " खजुराहो महोत्सव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का उत्सव है, जिसके लिए संस्कृति विभाग द्वारा काफी मेहनत की जाती है. इस कार्यक्रम में आज मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम किया गया है."

'दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी पर बधाई'

नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी डॉक्टर मोहन यादव ने अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा, " आज ही के दिन 27 सालों बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली है. इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल और दिल्ली की मुख्यमंत्री को बधाई.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक आ रहे मध्यप्रदेश, 4 दिनों तक गुलजार रहेगा एमपी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में 23 फरवरी से VVIPs का जमावड़ा लगने वाला है. अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में होने वाले खास आयोजनों में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज मध्य प्रदेश आ रहे हैं. गुरुवार रात ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने खजुराहो महोत्सव, दिल्ली में बनी सरकार और दो दिन बाद शुरू होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में चर्चा की.

PM MODI BHOPAL VISIT 23 FEB
23 फरवरी को भोपाल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
 
गौरतलब है कि एक ओर मध्य प्रदेश में जहां खजुराहो महोत्सव का आगाज हुआ है, तो वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 23 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, जिसे लेकर प्रदेश सरकार के नेता मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव तक तैयारियों में जुटे हैं

Mohan yadav in gwalior
ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम मोहन यादव का हुआ स्वागत 

दो दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेंगे प्रधानमंत्री

23-25 फरवरी तक राजधानी भोपाल में देश विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपति, निवेशकों के साथ ही नेता-मंत्रियों का जमावड़ा लगने वाला है क्योंकि 24 और 25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है. इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा, " देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 23 फरवरी को भोपाल आने वाले हैं. वे दो दिनों तक भोपाल और मध्य प्रदेश में ही रहेंगे. 24 फरवरी के दिन देश-दुनिया के बड़े बड़े उद्योगपति आएंगे जिनकी मौजूदगी में मध्य प्रदेश का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ होगा."

25 को भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह, महाशिवरात्रि पर द्रौपदी मुर्मू

CM मोहन यादव ने बताया कि 25 फरवरी के दिन देश के गृह मंत्री अमित शाह भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे और कार्यक्रम का समापन करेंगे. इसके अलावा 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल पधार रही हैं. वे बागेश्वरधाम के कार्यक्रम में शामिल होंगी. सीएम ने मोहन यादव ने कहा, '' यह मध्य प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है कि लगातार चार दिनों तक देश की बड़ी हस्तियां यहां मौजूद रहने वाली हैं.''

Mohan yadav in Khajuraho
खजुराहो महोत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव 

खजुराहो महोत्सव का आगाज

गुरुवार रात एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए खजुराहो महोत्सव के बारे में भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा, " खजुराहो महोत्सव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का उत्सव है, जिसके लिए संस्कृति विभाग द्वारा काफी मेहनत की जाती है. इस कार्यक्रम में आज मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम किया गया है."

'दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी पर बधाई'

नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी डॉक्टर मोहन यादव ने अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा, " आज ही के दिन 27 सालों बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली है. इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल और दिल्ली की मुख्यमंत्री को बधाई.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-coming-from-president-prime-minister-to-home-minister/article-10999

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.