वेतन नहीं लेंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक, उमंग सिंघार बोले-अपने पैसों से कराएंगे विकास कार्य

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों ने वेतन लेने से इंकार कर दिया है.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विधायक वेतन नहीं लेंगे. विकास कार्यों के लिए राशि नहीं मिल पाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने एकजुट होकर ये फैसला लिया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि, ''हमने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से ये अनुरोध किया है कि कांग्रेस विधायकों के वेतन से उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाए.'' सिंघार ने बताया कि, विधायकों के वेतन नहीं लेने के संबंध में जो पत्र है उसे सदन के पटल पर रख दिया गया है.

विधायक अपनी पगार से कराएंगे विकास कार्य
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि, ''कांग्रेस के विधायकों के साथ विकास निधि को लेकर लगातार भेदभाव हो रहा है. एक तरफ बीजेपी के विधायकों को पंद्रह पंद्रह करोड़ विकास कार्यों के लिए दिए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के विधायकों के साथ विकास निधि देने में भेदभाव किया जा रहा है.'' सिंघार ने कहा कि, ''जनता किसी पार्टी की तो नहीं होती अपनी राजनीति में जनता के हितों की अनदेखी कर रही है सरकार.''

उमंग सिंघार ने कहा कि, ''इसीलिए सभी विधायकों ने ये तय किया है कि अब हम अपना वेतन नहीं लेंगे. और उस वेतन से अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे. हमने सदन के पटल पर भी ये पत्र रख दिया है. अध्यक्ष के माध्यम से ये अनुरोध किया है कि विधायकों के वेतन से उनके इलाके में विकास कार्य करवाए जाएं.''

क्या कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में जनता नहीं रहती
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, ''बीजेपी विधायकों को तो पैसा दिया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस के विधायकों से लगातार भेदभाव हो रहा है. हम चाहते हैं कि क्षेत्र में सड़कें बनें, स्कूल बनें, अन्य विकास के कार्य हो. लेकिन इसके लिए सरकार पैसा नहीं दे रही.'' सरकार बीस प्रतिशत दिए जाने की बात कर रही है, सरकार ये सवाल पूछे जाने पर उमंग सिंघार ने कहा कि, एक क्षेत्र में अगर आपने दो लाख रुपए दे दिए तो उससे होता क्या है. आप एजेंसी के माध्यम से ही पैसा दे रहे हैं. तो फिर दिक्कत कहा हैं.''

''हम तो ये चाहते है कि सरकार हर जनप्रतिनिधि को एक समान नजर से देखे.'' उन्होंने बताया कि इस संबंध में हमने सीएम को भी अवगत कराया था. जब हमारी मांग नहीं मानी गई तो तब हमने वेतन न लेकर संवैधानिक तरीके से जनता की सेवा करने का फैसला लिया.''

विधायकों की कितनी है पगार
मध्यप्रदेश में विधायकों का वेतन 30 हजार रुपए मासिक है. इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र के भत्ते के तौर पर इन्हें 35 हजार रुपए अलग से मिलते हैं. दूरभाष के खर्च के लिए दस हजार रुपए. लेखन सामग्री के साथ पोस्ट के खर्च के तौर पर दस हजार रुपए और पंद्रह हजार रुपए कम्प्यूटर ऑपरेटर और अर्दली के खर्च के लिए दिए जाते हैं. इस हिसाब से ये अलग अलग मद में जो भत्ते मिलते हैं उन्हें जोड़ा जाए तो राशि एक लाख पर बैठती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

वेतन नहीं लेंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक, उमंग सिंघार बोले-अपने पैसों से कराएंगे विकास कार्य

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विधायक वेतन नहीं लेंगे. विकास कार्यों के लिए राशि नहीं मिल पाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने एकजुट होकर ये फैसला लिया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि, ''हमने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से ये अनुरोध किया है कि कांग्रेस विधायकों के वेतन से उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाए.'' सिंघार ने बताया कि, विधायकों के वेतन नहीं लेने के संबंध में जो पत्र है उसे सदन के पटल पर रख दिया गया है.

विधायक अपनी पगार से कराएंगे विकास कार्य
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि, ''कांग्रेस के विधायकों के साथ विकास निधि को लेकर लगातार भेदभाव हो रहा है. एक तरफ बीजेपी के विधायकों को पंद्रह पंद्रह करोड़ विकास कार्यों के लिए दिए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के विधायकों के साथ विकास निधि देने में भेदभाव किया जा रहा है.'' सिंघार ने कहा कि, ''जनता किसी पार्टी की तो नहीं होती अपनी राजनीति में जनता के हितों की अनदेखी कर रही है सरकार.''

उमंग सिंघार ने कहा कि, ''इसीलिए सभी विधायकों ने ये तय किया है कि अब हम अपना वेतन नहीं लेंगे. और उस वेतन से अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे. हमने सदन के पटल पर भी ये पत्र रख दिया है. अध्यक्ष के माध्यम से ये अनुरोध किया है कि विधायकों के वेतन से उनके इलाके में विकास कार्य करवाए जाएं.''

क्या कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में जनता नहीं रहती
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, ''बीजेपी विधायकों को तो पैसा दिया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस के विधायकों से लगातार भेदभाव हो रहा है. हम चाहते हैं कि क्षेत्र में सड़कें बनें, स्कूल बनें, अन्य विकास के कार्य हो. लेकिन इसके लिए सरकार पैसा नहीं दे रही.'' सरकार बीस प्रतिशत दिए जाने की बात कर रही है, सरकार ये सवाल पूछे जाने पर उमंग सिंघार ने कहा कि, एक क्षेत्र में अगर आपने दो लाख रुपए दे दिए तो उससे होता क्या है. आप एजेंसी के माध्यम से ही पैसा दे रहे हैं. तो फिर दिक्कत कहा हैं.''

''हम तो ये चाहते है कि सरकार हर जनप्रतिनिधि को एक समान नजर से देखे.'' उन्होंने बताया कि इस संबंध में हमने सीएम को भी अवगत कराया था. जब हमारी मांग नहीं मानी गई तो तब हमने वेतन न लेकर संवैधानिक तरीके से जनता की सेवा करने का फैसला लिया.''

विधायकों की कितनी है पगार
मध्यप्रदेश में विधायकों का वेतन 30 हजार रुपए मासिक है. इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र के भत्ते के तौर पर इन्हें 35 हजार रुपए अलग से मिलते हैं. दूरभाष के खर्च के लिए दस हजार रुपए. लेखन सामग्री के साथ पोस्ट के खर्च के तौर पर दस हजार रुपए और पंद्रह हजार रुपए कम्प्यूटर ऑपरेटर और अर्दली के खर्च के लिए दिए जाते हैं. इस हिसाब से ये अलग अलग मद में जो भत्ते मिलते हैं उन्हें जोड़ा जाए तो राशि एक लाख पर बैठती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-congress-mla-umang-singhar-will-not-take-salary/article-5784

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.