कटनी में शराब के नशे में हत्या: सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

Katni, MP

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शराब से जुड़ी एक घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सामाजिक अशांति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनकेजे थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में मंगलवार को एक अवैध शराब दुकान पर दो लोगों के बीच हुए विवाद में घनश्याम कोल नामक मजदूर की हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह कौड़िया-बड़वारा मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

पहले शराब पी, फिर विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घनश्याम कोल और अशोक बर्मन ने गांव में अवैध रूप से संचालित शराब दुकान पर साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया। अशोक ने घनश्याम पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

“हमलावर को सजा दो, शराब दुकानें बंद करो” – परिजन

मृतक की बेटी रोशनी कोल ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि हमलावर अशोक बर्मन ने जानबूझकर उनके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रही अवैध शराब दुकानों को बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि शराब अड्डे अपराध का केंद्र बन गए हैं, जिससे आये दिन झगड़े और हिंसक घटनाएं हो रही हैं।

पुलिस मौके पर मौजूद, लेकिन तनाव बरकरार

घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस के साथ-साथ जिले के अन्य थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी: कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि ये अड्डे सिर्फ परिवारों को नहीं, पूरे समाज को बर्बाद कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में शराब के नशे में हत्या: सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

Katni, MP

पहले शराब पी, फिर विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घनश्याम कोल और अशोक बर्मन ने गांव में अवैध रूप से संचालित शराब दुकान पर साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया। अशोक ने घनश्याम पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

“हमलावर को सजा दो, शराब दुकानें बंद करो” – परिजन

मृतक की बेटी रोशनी कोल ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि हमलावर अशोक बर्मन ने जानबूझकर उनके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रही अवैध शराब दुकानों को बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि शराब अड्डे अपराध का केंद्र बन गए हैं, जिससे आये दिन झगड़े और हिंसक घटनाएं हो रही हैं।

पुलिस मौके पर मौजूद, लेकिन तनाव बरकरार

घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस के साथ-साथ जिले के अन्य थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी: कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि ये अड्डे सिर्फ परिवारों को नहीं, पूरे समाज को बर्बाद कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-gets-new-speed-in-road-connectivity-for-21630/article-23933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.