भीषण गर्मी से हलाकान होगा मध्य प्रदेश, IMD ने जारी किया हीट वेव अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में होली के साथ ही तापमान में खासी बढ़त देखी गई है,

मध्य प्रदेश में गर्मी की शुरुआत हो गई है. राजस्थान और गुजरात से आ रही हवाओं ने प्रदेश को तपाना शुरू कर दिया है. वहीं होली के दिन पूरी प्रदेश में अधिकतम तापमान ने खासा उछाल मारा. अधिकतर जिलों में शुक्रवार को पारे ने 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल मारा जिससे होली की दोपहर को लोगों ने खासी तपन महसूस की. वहीं आने वाले दिनों हीट वेव गर्मी से हलाकान कर सकती है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कराएगा बूंदबांदी, फिर चलेगी लू

आईएमडी के मौसम वैज्ञानक उमाशंकर दास के मुताबिक, अगले 7 दिनों के अंदर देश में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होंगे. इसके असर से उत्तरी राज्यों में तूफान व बारिश की संभावना रहेगी. वहीं, मध्य प्रदेश में इसके असर से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होगी. वहीं, शेष क्षेत्रों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक उछाल मार सकता है.ऐसे में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मार्च के अंत में ही लू चलने की संभावना बन सकती है.

MP MAUSAM UPDATE
कई जिलों का तापमान 40 के करीब 
 
होली से हुआ तेज गर्मी का एहसास, भोपाल भी तपा

होली के दिन शुक्रवार को राजधानी भोपाल में तेज गर्मी का एहसास हुआ. यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया और दोपहर को गर्म हवाएं चलीं. मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का सीधा असर एमपी पर भी पड़ रह है. इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.

अगले 48 घंटों में होगा तापमान का उतार-चढ़ाव

हीट वेव से पहले मध्य प्रदेश में तापमान का उतार-चढ़ाव देखने मिलेगा. दरअसल, 16 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने जा रहा है, जिसके असर से प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है. ग्वालियर चंबल में बादल छाएंगे और बूंदाबादी से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. इसके बाद पूरे प्रदेश में हीट वेव देखने मिलेगी और ज्यादातर जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच जाएगा.

नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म, 40 के करीब पहुंचा तापमान

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में 37.2, जबलपुर में 37.5, इंदौरा में 36.6 और ग्वालियर में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं नर्मदापुरम में 39.4, खजुराहो और टीकमगढ़ में 39, बैतूल, रतलाम, दमोह में 38, मंडला में 38.2, रायसेन और उज्जैन में 37, खरगोन में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का नर्मदापुरम जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा. वहीं, अन्य जिलों का तापमान औसतन 33 से 35 डिग्री के बीच रहा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भीषण गर्मी से हलाकान होगा मध्य प्रदेश, IMD ने जारी किया हीट वेव अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में गर्मी की शुरुआत हो गई है. राजस्थान और गुजरात से आ रही हवाओं ने प्रदेश को तपाना शुरू कर दिया है. वहीं होली के दिन पूरी प्रदेश में अधिकतम तापमान ने खासा उछाल मारा. अधिकतर जिलों में शुक्रवार को पारे ने 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल मारा जिससे होली की दोपहर को लोगों ने खासी तपन महसूस की. वहीं आने वाले दिनों हीट वेव गर्मी से हलाकान कर सकती है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कराएगा बूंदबांदी, फिर चलेगी लू

आईएमडी के मौसम वैज्ञानक उमाशंकर दास के मुताबिक, अगले 7 दिनों के अंदर देश में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होंगे. इसके असर से उत्तरी राज्यों में तूफान व बारिश की संभावना रहेगी. वहीं, मध्य प्रदेश में इसके असर से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होगी. वहीं, शेष क्षेत्रों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक उछाल मार सकता है.ऐसे में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मार्च के अंत में ही लू चलने की संभावना बन सकती है.

MP MAUSAM UPDATE
कई जिलों का तापमान 40 के करीब 
 
होली से हुआ तेज गर्मी का एहसास, भोपाल भी तपा

होली के दिन शुक्रवार को राजधानी भोपाल में तेज गर्मी का एहसास हुआ. यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया और दोपहर को गर्म हवाएं चलीं. मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का सीधा असर एमपी पर भी पड़ रह है. इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.

अगले 48 घंटों में होगा तापमान का उतार-चढ़ाव

हीट वेव से पहले मध्य प्रदेश में तापमान का उतार-चढ़ाव देखने मिलेगा. दरअसल, 16 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने जा रहा है, जिसके असर से प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है. ग्वालियर चंबल में बादल छाएंगे और बूंदाबादी से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. इसके बाद पूरे प्रदेश में हीट वेव देखने मिलेगी और ज्यादातर जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच जाएगा.

नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म, 40 के करीब पहुंचा तापमान

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में 37.2, जबलपुर में 37.5, इंदौरा में 36.6 और ग्वालियर में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं नर्मदापुरम में 39.4, खजुराहो और टीकमगढ़ में 39, बैतूल, रतलाम, दमोह में 38, मंडला में 38.2, रायसेन और उज्जैन में 37, खरगोन में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का नर्मदापुरम जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा. वहीं, अन्य जिलों का तापमान औसतन 33 से 35 डिग्री के बीच रहा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-imd-released-heat-wave-alert-due-to-scorching/article-13999

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.