कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में मध्यप्रदेश, जनजीवन प्रभावित

भोपाल (म.प्र.)

On

घने कोहरे से ट्रेनें लेट, इंदौर–ग्वालियर–नर्मदापुरम में स्कूल बंद; कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं और घने कोहरे की गिरफ्त में है। बुधवार सुबह प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में घना से मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। उमरिया में पारा सबसे कम 3.9 डिग्री रहा, जबकि राजगढ़ और खजुराहो में 4.5 डिग्री, शिवपुरी में 5 डिग्री और रीवा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर, सतना, रीवा, दतिया, गुना, राजगढ़, खजुराहो, नौगांव और सीधी में देखा गया। विजिबिलिटी कई जगह 20 से 50 मीटर तक सिमट गई। इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा और दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। मालवा, सचखंड और अन्य प्रमुख ट्रेनों की रफ्तार कोहरे के कारण थमी रही।

स्कूलों में छुट्टियां, बदला समय
तेज ठंड और शीतलहर को देखते हुए इंदौर, ग्वालियर, रायसेन और नर्मदापुरम में बुधवार को भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा धार, मऊगंज और कुछ अन्य जिलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक अवकाश रखा गया है। भोपाल, सीहोर, धार, अनूपपुर, बड़वानी, मुरैना और खरगोन में स्कूल सुबह 9 बजे के बाद खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे पहले भी शाजापुर, शहडोल, सिवनी, मंदसौर और सीहोर में शीतलहर का असर दर्ज किया गया था। भोपाल और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर के हालात बने रहे, जबकि कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति रही।

खेतों और ग्रामीण इलाकों में असर
ठंड का असर केवल शहरों तक सीमित नहीं है। छिंदवाड़ा, सीहोर, दमोह और मुरैना जैसे जिलों में खेतों और फसलों पर ओस की बूंदें जम गई हैं। कुछ इलाकों में पौधों पर बर्फ जैसी परत दिखी। किसानों का कहना है कि अगर तापमान और गिरा तो रबी फसलों को नुकसान हो सकता है।

क्यों खास है जनवरी की ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जनवरी और दिसंबर ऐसे महीने हैं जब उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में तापमान को तेजी से गिराती हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मावठे की स्थिति भी बनती है। इस साल नवंबर और दिसंबर में ठंड ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े, और जनवरी में भी यही रुझान जारी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन तक कोहरा और ठंड बनी रहेगी। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत न हो तो सुबह-शाम की यात्रा से बचने की अपील की है।

------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-life-affected-due-to-fog-and-cold-winds/article-42281

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.