- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- धार्मिक रंग में रंगा मध्यप्रदेश! सीएम मोहन यादव करेंगे गोवर्धन पूजा, श्रीराम मंदिर में अन्नकूट भंडार...
धार्मिक रंग में रंगा मध्यप्रदेश! सीएम मोहन यादव करेंगे गोवर्धन पूजा, श्रीराम मंदिर में अन्नकूट भंडारे की तैयारियां पूरी
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश में आज गोवर्धन पूजा उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। प्रदेशभर की गौशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री, सांसद और विधायक आज व कल विभिन्न गौशालाओं में पूजा-अर्चना करेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन आज धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों से भरा रहेगा।
सुबह 7 बजे वे उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे।
सुबह 8 बजे नमो उद्यान वार्ड 51 में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
सुबह 9:35 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:55 बजे लाल परेड ग्राउंड स्थित नवीन शहीद स्मारक पर स्मृति दिवस परेड में भाग लेंगे।
दोपहर 12:30 बजे रवींद्र भवन में आयोजित “गोवर्धन पर्व — लोक संस्कृति से समृद्धि का संकल्प” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे वे भावांतर पंजीयन, राहत राशि वितरण और सर्वेक्षण प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे।
शाम 4:30 बजे सोलर पंप क्रियान्वयन योजना पर बैठक और शाम 5 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा करेंगे।
शाम 6:30 बजे वे सिंधी कम्युनिटी हॉल, प्रभु नगर ईदगाह हिल्स में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
BU में पीएचडी प्रवेश की तिथि बढ़ी
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (BU) में पीएचडी सत्र 2024-25 के प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 27 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तय थी। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, फॉर्म भरने के दो दिन के भीतर उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां विश्वविद्यालय की नामांकन शाखा में जमा करनी होंगी।
राजधानी में श्रीराम मंदिर में अन्नकूट भंडारा आज
जहांगीराबाद स्थित श्रीराम मंदिर खटलापुरा परिसर में आज 183वां विशाल भंडारा, अन्नकूट महोत्सव और दीपोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन पूजा-अर्चना और भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी के मनमोहक श्रृंगार दर्शन से होगी।
दोपहर बाद भक्तों के लिए अन्नकूट भंडारे में छप्पन भोग के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय और प्रसिद्ध कलाकार प्रभु भक्ति के गीत प्रस्तुत करेंगे। रात में पूरा मंदिर परिसर दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए