- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश: अब रीजनल यूनिवर्सिटी करेंगी नर्सिंग-पैरामेडिकल कोर्स का संचालन, उच्च शिक्षा विभाग ने जार...
मध्यप्रदेश: अब रीजनल यूनिवर्सिटी करेंगी नर्सिंग-पैरामेडिकल कोर्स का संचालन, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
BHOPAL, MP
नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ियों के बाद शासन का बड़ा निर्णय, वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी
मध्यप्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल से जुड़े कोर्स संचालित करने को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब इन कोर्सों का संचालन राज्य की मेडिकल यूनिवर्सिटी के बजाय क्षेत्रीय (रीजनल) यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
यह निर्णय राज्य में नर्सिंग कॉलेजों में पाई गई अनियमितताओं और गड़बड़ियों को देखते हुए लिया गया है। नए आदेश के अनुसार, अब रीजनल यूनिवर्सिटियाँ ही प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग, कक्षाओं के संचालन और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को मॉनिटर करेंगी।
उच्च शिक्षा विभाग ने नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स के लिए वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है:
-
30 अप्रैल तक: सभी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों को अपनी संबद्धता की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग को देनी होगी।
-
15 मई से 31 जुलाई 2025: काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-
30 जुलाई तक: सभी कॉलेजों को मान्यता प्रदान करने की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
-
नवंबर 2025 से: नर्सिंग की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
इस बदलाव का उद्देश्य नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना और कॉलेजों की जवाबदेही तय करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा में सभी प्रक्रियाएँ पूरी करना अनिवार्य होगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए