मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बन गए ‘सफाईकर्मी’, अस्पताल में गंदगी देख खुद वाइपर से करने लगे साफ

SHIVPURI, MP

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं, स्कूलों के निरीक्षण के बाद वह अब स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने हॉस्पिटल्स में भर्ती मरीजों से भी हाल-चाल जाना. जिनकी लापरवाही सामने आई उस पर कार्रवाई की.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पिछले दो दिन से जिले के दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया. पहले दिन जहां उन्होंने लापरवाहों पर एफआईआर दर्ज करवाई, वहीं दूसरे दिन वह रात 12 बजे कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए. उन्होंने इस दौरान अस्पताल के वार्डों सहित एनआरसी का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान जब मेटरनिटी विंग में मंत्री ने प्रसूताओं से बात की तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में नियमित रूप से मेन्यू अनुसार न तो नाश्ता मिलता है और न ही खाना, पोषण के लड्डू भी उनकी डाइट से गायब रहते हैं.

बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान जब उन्होंने सीबीएमओ डॉ. सुनील खंडोलिया को तलब किया तो पता चला कि वह मुख्यालय पर रहते ही नहीं है. एनआरसी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पास में बने महिला शौचालय को देखा तो वह बहुत गंदा था. इस दौरान उन्होंने खुद वाइपर उठाया और गंदगी साफ करने लगे. इसके बाद उन्होंने मामले में कार्रवाई के संबंध में सीएचएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर को निर्देश दिए. डॉ. संजय ऋषिश्वर ने रात को ही सीबीएमओ डॉ. सुनील खंडोलिया से सीबीएमओ का चार्ज ले लिया और मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक शर्मा को दे दिया. डॉ. खंडोलिया को जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 का चार्ज सौंपा गया है.

मंत्री के पहुंचने से पहले बदली सूरत

प्रभारी मंत्री कोलारस स्वास्थ्य केंद्र के बाद बदरवास स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, परंतु उनके औचक निरीक्षण की सूचना लीक हो गई. उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही वार्ड में नई बेडशीट बिछा दी गईं. झाडू लगवा कर साफ-सफाई करवाई गई. जब मंत्री अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल की स्थिति देखकर सब भांप गए. जब भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनसे कहा कि मंत्री जी सूचना लीक हो गई तो उन्होंने मुस्कुरा कर इसका प्रतिउत्तर दिया. हालांकि वहां भर्ती मरीज लक्ष्मी ने बताया कि यह बेडशीट दस मिनट पहले ही बदली गई हैं.TOMER

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बन गए ‘सफाईकर्मी’, अस्पताल में गंदगी देख खुद वाइपर से करने लगे साफ

SHIVPURI, MP

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पिछले दो दिन से जिले के दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया. पहले दिन जहां उन्होंने लापरवाहों पर एफआईआर दर्ज करवाई, वहीं दूसरे दिन वह रात 12 बजे कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए. उन्होंने इस दौरान अस्पताल के वार्डों सहित एनआरसी का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान जब मेटरनिटी विंग में मंत्री ने प्रसूताओं से बात की तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में नियमित रूप से मेन्यू अनुसार न तो नाश्ता मिलता है और न ही खाना, पोषण के लड्डू भी उनकी डाइट से गायब रहते हैं.

बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान जब उन्होंने सीबीएमओ डॉ. सुनील खंडोलिया को तलब किया तो पता चला कि वह मुख्यालय पर रहते ही नहीं है. एनआरसी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पास में बने महिला शौचालय को देखा तो वह बहुत गंदा था. इस दौरान उन्होंने खुद वाइपर उठाया और गंदगी साफ करने लगे. इसके बाद उन्होंने मामले में कार्रवाई के संबंध में सीएचएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर को निर्देश दिए. डॉ. संजय ऋषिश्वर ने रात को ही सीबीएमओ डॉ. सुनील खंडोलिया से सीबीएमओ का चार्ज ले लिया और मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक शर्मा को दे दिया. डॉ. खंडोलिया को जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 का चार्ज सौंपा गया है.

मंत्री के पहुंचने से पहले बदली सूरत

प्रभारी मंत्री कोलारस स्वास्थ्य केंद्र के बाद बदरवास स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, परंतु उनके औचक निरीक्षण की सूचना लीक हो गई. उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही वार्ड में नई बेडशीट बिछा दी गईं. झाडू लगवा कर साफ-सफाई करवाई गई. जब मंत्री अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल की स्थिति देखकर सब भांप गए. जब भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनसे कहा कि मंत्री जी सूचना लीक हो गई तो उन्होंने मुस्कुरा कर इसका प्रतिउत्तर दिया. हालांकि वहां भर्ती मरीज लक्ष्मी ने बताया कि यह बेडशीट दस मिनट पहले ही बदली गई हैं.TOMER

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradeshs-energy-minister-became-cleaner-after-seeing-the-dirt/article-195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.