गुजरात से जुड़ेगा मप्र का औद्योगिक सेतु: अहमदाबाद में खुलेगा MPIDC का ऑफिस, CM बोले- भारत के विकास में गुजरात की भूमिका अहम

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश सरकार निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को गुजरात के सूरत में उद्योगपतियों के साथ हुए इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) का एक नया कार्यालय अहमदाबाद में स्थापित किया जाएगा।

गुजरात से निवेश को मिलेगा नया गेटवे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से गुजरात के उद्यमियों को मध्यप्रदेश में निवेश करने में और अधिक सुविधा होगी। यह नया कार्यालय केवल व्यापारिक माध्यम नहीं होगा, बल्कि दो राज्यों के बीच संस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने इसे औद्योगिक सेतु की संज्ञा दी।

गुजरात की भूमिका के बिना भारत का उत्थान अधूरा

अपने संबोधन में डॉ. मोहन यादव ने गुजरात की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी भूमि पर द्वारका बसाकर एक आदर्श राज्य की स्थापना की थी। उन्होंने कहा, “गुजरात के योगदान के बिना भारत का पूर्ण विकास संभव नहीं है।”

गुजरात बना उद्योग, सादगी और नवाचार का आदर्श

सीएम ने गुजरात की उद्योग-नीति, व्यापारिक सरलता और जनजीवन की सादगी की सराहना की। उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों ने भारत को एकजुट किया और दिशा दी।

मध्यप्रदेश में निवेश के लिए माहौल अनुकूल

सीएम यादव ने बताया कि उनकी सरकार ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्राथमिकता दी है। राज्य में MSME से लेकर बड़े उद्योग, कृषि, पर्यटन, कपड़ा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

भोपाल की जैविक विविधता बनी प्रेरणा का स्रोत

उन्होंने बताया कि मप्र की कृषि विकास दर 39% तक पहुंच चुकी है। राज्य का पर्यटन, वन्यजीवन और जैव विविधता भी विशिष्ट है। “भोपाल की सड़कों पर दिन में नागरिक और रात में टाइगर की मौजूदगी हमारी वन्य समृद्धि का प्रमाण है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

गुजरात से सीखे और आगे बढ़ेगा मप्र

सीएम ने अंत में कहा कि गुजरात ने जिस तरह पारदर्शी शासन और नवाचार को अपनाया है, मध्यप्रदेश भी उसी राह पर चल रहा है। गुजरात से औद्योगिक साझेदारी भविष्य में दोनों राज्यों को नए मुकाम पर ले जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुजरात से जुड़ेगा मप्र का औद्योगिक सेतु: अहमदाबाद में खुलेगा MPIDC का ऑफिस, CM बोले- भारत के विकास में गुजरात की भूमिका अहम

Bhopal, MP

उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) का एक नया कार्यालय अहमदाबाद में स्थापित किया जाएगा।

गुजरात से निवेश को मिलेगा नया गेटवे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से गुजरात के उद्यमियों को मध्यप्रदेश में निवेश करने में और अधिक सुविधा होगी। यह नया कार्यालय केवल व्यापारिक माध्यम नहीं होगा, बल्कि दो राज्यों के बीच संस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने इसे औद्योगिक सेतु की संज्ञा दी।

गुजरात की भूमिका के बिना भारत का उत्थान अधूरा

अपने संबोधन में डॉ. मोहन यादव ने गुजरात की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी भूमि पर द्वारका बसाकर एक आदर्श राज्य की स्थापना की थी। उन्होंने कहा, “गुजरात के योगदान के बिना भारत का पूर्ण विकास संभव नहीं है।”

गुजरात बना उद्योग, सादगी और नवाचार का आदर्श

सीएम ने गुजरात की उद्योग-नीति, व्यापारिक सरलता और जनजीवन की सादगी की सराहना की। उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों ने भारत को एकजुट किया और दिशा दी।

मध्यप्रदेश में निवेश के लिए माहौल अनुकूल

सीएम यादव ने बताया कि उनकी सरकार ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्राथमिकता दी है। राज्य में MSME से लेकर बड़े उद्योग, कृषि, पर्यटन, कपड़ा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

भोपाल की जैविक विविधता बनी प्रेरणा का स्रोत

उन्होंने बताया कि मप्र की कृषि विकास दर 39% तक पहुंच चुकी है। राज्य का पर्यटन, वन्यजीवन और जैव विविधता भी विशिष्ट है। “भोपाल की सड़कों पर दिन में नागरिक और रात में टाइगर की मौजूदगी हमारी वन्य समृद्धि का प्रमाण है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

गुजरात से सीखे और आगे बढ़ेगा मप्र

सीएम ने अंत में कहा कि गुजरात ने जिस तरह पारदर्शी शासन और नवाचार को अपनाया है, मध्यप्रदेश भी उसी राह पर चल रहा है। गुजरात से औद्योगिक साझेदारी भविष्य में दोनों राज्यों को नए मुकाम पर ले जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradeshs-industrial-bridge-will-be-connected-to-gujarat-cms/article-25952

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.