इस किले में ताले में कैद हैं महादेव, 1 दिन की पैरोल पर बाहर आए भोलेनाथ

Raisen, MP

रायसेन में भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर है. जो साल में केवल एक दिन महाशिवरात्रि पर खुलता है. साल भर भगवान ताले में कैद रहते हैं.

देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि के त्योहार को मनाया जा रहा है. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का ताता लगा हुआ है. भक्त फूल, बेलपत्र लेकर भगवान शिव को जल चढ़कर पवित्र अभिषेक कर रहे हैं. देश के चुनिंदा मंदिरों में से एक रायसेन दुर्ग पर बने हुए सोमेश्वर धाम का द्वार भी खुल गया है. सोमेश्वर भगवान जो कि वर्ष में सिर्फ एक बार ही अपने भक्तों को दर्शन देते हैं. साल के अन्य दिनों यहां ताला लगा रहता है. मोटी मोटी सलाखों के पीछे साल भर सोमेश्वर महादेव कैद रहते हैं.

महाशिवरात्रि पर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
कई बार शिव भक्तों ने इसे लेकर आंदोलन भी किया और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की. पर शिव भक्तों के तमाम प्रयास के बाद भी सोमेश्वर धाम के ताले आज तक नहीं खुले हैं. हिंदू समुदाय के लोग भगवान शिव को आजाद करने की अपनी उम्मीद लिये हुए हैं. भक्तों को उम्मीद है कि भगवान शिव को जल्द ही इन सलाखों से आजादी मिलेगी और भगवान शिव हर दिन अपने भक्तों से खुल कर मिल सकेंगे. फिलहाल महाशिवरात्रि का महापर्व है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महज चंद्र घंटे के लिए सोमेश्वर महादेव अपने भक्तों से मिलने के लिए आजाद हुए.

आखिर क्यों मंदिर में लगा रहता है ताला?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 45 किलोमीटर का सफर करके आप रायसेन दुर्ग पहाड़ी पर बसे हुए विश्व प्रसिद्ध सोमेश्वर धाम पहुंचेंगे. महाशिवरात्रि पर यहां वर्ष में एक बार लोगों को भगवान शिव के दर्शन होते हैं. साल के अन्य दिन लोग सलाखों के पीछे से ही महादेव के दर्शन करते हैं. जिसकी एक बड़ी वजह पुरातत्व विभाग के कड़े नियम बताए जा रहे हैं. आजादी के बाद सांप्रदायिक हिंसा न भड़क उठे इसको देखते हुए प्रशासन ने इस मंदिर पर ताला लगा दिया था.

RAISEN SOMESHWAR MANDIR HISTORY
रायसेन में दुर्ग पहाड़ी पर बना है मंदिर 

ताले खोलने हुआ आंदोलन
जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी ने महाशिवरात्रि पर एक दिन के लिए शिव मंदिर का ताला खोलने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया था. जिसके बाद से ही महज एक दिन के लिए महाशिवरात्रि पर इस मंदिर के ताले खोले जाते हैं. महादेव को सलाखों से आजाद करने के लिए शिव भक्तों ने कई बार आंदोलन किया. जहां तक की मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी भगवान शिव को आजाद करने के लिए धरने पर बैठ गईं थीं और अन्न जल भी त्याग दिया था. पर तमाम प्रयासों के बाद भी भगवान शिव को आजादी नहीं मिल पाई है.

MAHADEV IMPRISONED IN MANDIR
ताले में कैद हैं महादेव 

11वीं शताब्दी में हुआ था मंदिर का निर्माण
लेखक राजीव चौबे ने अपनी पुस्तक युग यूगीन में रायसेन जिले और दुर्ग के इतिहास को लिखा है. लेखक राजीव चौबे ने सोमेश्वर धाम को लेकर ईटीवी भारत से फोन पर बात की. वह बताते हैं कि, ''सोमेश्वर मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी के आसपास हुआ था. 1543 में शेरशाह सूरी ने इसके लिए पर कब्जा कर लिया था और मंदिर से शिवलिंग हटा दिया था. आजादी के बाद धार्मिक विवाद गहराया तो प्रशासन ने मंदिर पर ताला लगा दिया. साल 1974 में मंदिर खुलवाने के लिए बड़ा आंदोलन हुआ था.''

''तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी ने मंदिर में शिवलिंग की पुनः स्थापना करवाई थी. महाशिवरात्रि के दिन सुबह 5:00 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं और सूर्यास्त के समय पुनः बंद कर दिए जाते हैं. सांप्रदायिक हिंसा न बढ़े इसलिए प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर ही मंदिर के ताले खोलने के आदेश जारी किए थे. जिसे लोग एक दिन की पैरोल मानकर चल रहे हैं. बाकी समय मंदिर में शिवलिंग ताले में कैद रहता है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

इस किले में ताले में कैद हैं महादेव, 1 दिन की पैरोल पर बाहर आए भोलेनाथ

Raisen, MP

देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि के त्योहार को मनाया जा रहा है. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का ताता लगा हुआ है. भक्त फूल, बेलपत्र लेकर भगवान शिव को जल चढ़कर पवित्र अभिषेक कर रहे हैं. देश के चुनिंदा मंदिरों में से एक रायसेन दुर्ग पर बने हुए सोमेश्वर धाम का द्वार भी खुल गया है. सोमेश्वर भगवान जो कि वर्ष में सिर्फ एक बार ही अपने भक्तों को दर्शन देते हैं. साल के अन्य दिनों यहां ताला लगा रहता है. मोटी मोटी सलाखों के पीछे साल भर सोमेश्वर महादेव कैद रहते हैं.

महाशिवरात्रि पर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
कई बार शिव भक्तों ने इसे लेकर आंदोलन भी किया और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की. पर शिव भक्तों के तमाम प्रयास के बाद भी सोमेश्वर धाम के ताले आज तक नहीं खुले हैं. हिंदू समुदाय के लोग भगवान शिव को आजाद करने की अपनी उम्मीद लिये हुए हैं. भक्तों को उम्मीद है कि भगवान शिव को जल्द ही इन सलाखों से आजादी मिलेगी और भगवान शिव हर दिन अपने भक्तों से खुल कर मिल सकेंगे. फिलहाल महाशिवरात्रि का महापर्व है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महज चंद्र घंटे के लिए सोमेश्वर महादेव अपने भक्तों से मिलने के लिए आजाद हुए.

आखिर क्यों मंदिर में लगा रहता है ताला?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 45 किलोमीटर का सफर करके आप रायसेन दुर्ग पहाड़ी पर बसे हुए विश्व प्रसिद्ध सोमेश्वर धाम पहुंचेंगे. महाशिवरात्रि पर यहां वर्ष में एक बार लोगों को भगवान शिव के दर्शन होते हैं. साल के अन्य दिन लोग सलाखों के पीछे से ही महादेव के दर्शन करते हैं. जिसकी एक बड़ी वजह पुरातत्व विभाग के कड़े नियम बताए जा रहे हैं. आजादी के बाद सांप्रदायिक हिंसा न भड़क उठे इसको देखते हुए प्रशासन ने इस मंदिर पर ताला लगा दिया था.

RAISEN SOMESHWAR MANDIR HISTORY
रायसेन में दुर्ग पहाड़ी पर बना है मंदिर 

ताले खोलने हुआ आंदोलन
जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी ने महाशिवरात्रि पर एक दिन के लिए शिव मंदिर का ताला खोलने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया था. जिसके बाद से ही महज एक दिन के लिए महाशिवरात्रि पर इस मंदिर के ताले खोले जाते हैं. महादेव को सलाखों से आजाद करने के लिए शिव भक्तों ने कई बार आंदोलन किया. जहां तक की मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी भगवान शिव को आजाद करने के लिए धरने पर बैठ गईं थीं और अन्न जल भी त्याग दिया था. पर तमाम प्रयासों के बाद भी भगवान शिव को आजादी नहीं मिल पाई है.

MAHADEV IMPRISONED IN MANDIR
ताले में कैद हैं महादेव 

11वीं शताब्दी में हुआ था मंदिर का निर्माण
लेखक राजीव चौबे ने अपनी पुस्तक युग यूगीन में रायसेन जिले और दुर्ग के इतिहास को लिखा है. लेखक राजीव चौबे ने सोमेश्वर धाम को लेकर ईटीवी भारत से फोन पर बात की. वह बताते हैं कि, ''सोमेश्वर मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी के आसपास हुआ था. 1543 में शेरशाह सूरी ने इसके लिए पर कब्जा कर लिया था और मंदिर से शिवलिंग हटा दिया था. आजादी के बाद धार्मिक विवाद गहराया तो प्रशासन ने मंदिर पर ताला लगा दिया. साल 1974 में मंदिर खुलवाने के लिए बड़ा आंदोलन हुआ था.''

''तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी ने मंदिर में शिवलिंग की पुनः स्थापना करवाई थी. महाशिवरात्रि के दिन सुबह 5:00 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं और सूर्यास्त के समय पुनः बंद कर दिए जाते हैं. सांप्रदायिक हिंसा न बढ़े इसलिए प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर ही मंदिर के ताले खोलने के आदेश जारी किए थे. जिसे लोग एक दिन की पैरोल मानकर चल रहे हैं. बाकी समय मंदिर में शिवलिंग ताले में कैद रहता है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahadev-is-imprisoned-in-this-fort-bholenath-came-out-on/article-11762

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.