महादेव का भूल भुलैया वाला मंदिर, मान्यता- महाशिवरात्रि की खीर खाने से मिलता है संतान सुख

RATLAM, MP

रतलाम से 20 किलोमीटर दूर बिलपांक गांव में भगवान विरुपाक्ष महादेव का प्राचीन मंदिर स्थित है. महाशिवरात्रि के प्रसाद के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु.

महाशिवरात्रि के महापर्व पर देशभर के शिवमदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इस खास मौके पर बाबा भोलेनाथ के भूल भुलैया वाले मंदिर के दर्शन करिए. यह मंदिर रतलाम के बिलपांक गांव में स्थित है. यहां भगवान शिव विरुपाक्ष महादेव के नाम से विराजित हैं. 64 खंभों की जमावट वाली ऐसी वास्तुकला से इस मंदिर का निर्माण हुआ है कि गिनती करने वाला गिनती भूल जाता है.

परमार कालीन इस मंदिर को भूल भुलैया वाला मंदिर भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर होने वाले यज्ञ की पूर्णाहुति पर मिलने वाली खीर प्रसादी को ग्रहण करने से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति हो जाती है. भगवान विरुपाक्ष महादेव के इस खास आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.

वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना

रतलाम से करीब 20 किलोमीटर दूर बिलपांक गांव में भगवान विरुपाक्ष महादेव का यह प्राचीन मंदिर स्थित है. मंदिर के पुजारी दुर्गाशंकर ओझा बताते हैं कि "इतिहासकारों के अनुसार यह परमार कालीन मंदिर है. जिसे करीब 1000 वर्ष पहले गुजरात के राजा सिद्धराज जय सिंह ने जीर्णोद्धार करवाया था. यहां परमार काल और मौर्य काल के दौरान की वास्तुशिल्प भी मौजूद है. जिससे इस मंदिर के अति प्राचीन होने की संभावना है. यहां मौजूद खंभों की सही गिनती संभव नहीं है. इस प्राचीन और चमत्कारिक मंदिर में मनोकामना पूर्ण होने पर लोग मन्नत पूर्ण करने आते हैं. खासकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद लेने दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं."

Ratlam Bilpank village Virupaksha Mahadev mandir
रतलाम के बिलपांक गांव में भगवान विरुपाक्ष महादेव का प्राचीन मंदिर 
 
खंभों की ऐसी भूल भुलैया जिसे गिनना नामुमकिन

बिलपांक गांव स्थित भगवान विरुपाक्ष के इस मंदिर की प्रसिद्धि यहां स्थित खंभों की भूल भुलैया की वजह से भी है. वैसे तो इस मंदिर में 64 खंभे हैं. लेकिन इन्हें जब गिना जाता है तो कभी यह गिनती कम हो जाती है तो कभी ज्यादा. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु भी मंदिर में पहुंच कर खंभों की गिनती करने का प्रयास जरूर करते हैं लेकिन उन्हें असफलता ही हाथ लगती है. ग्रामीणों की माने तो कई लोगों ने मिलकर इसकी गणना करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. खंभों की इस अनोखी भूल भुलैया में अच्छे से अच्छे गणितज्ञ का दिमाग भी चकरा जाता है.

Crowds for kheer prasad of Mahashivratri
महाशिवरात्रि पर बंटने वाली खीर प्रसाद के लिए उमड़ती है भीड़ 
 
खीर की प्रसादी से संतान प्राप्ति की मान्यता

यहां स्थित महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के मौके पर एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यज्ञ की पूर्णाहुति होने पर प्रसादी के रूप में वितरित की जाने वाली खीर का सेवन करने पर संतान प्राप्ति होती है. संतान प्राप्ति होने पर अगले वर्ष लोग अपनी मन्नत पूरी करने यहां पहुंचते हैं और मन्नत अनुसार बच्चों को मिठाई, फल और अन्य सामग्री से तौलते हैं. राजस्थान के डग से मनोकामना पूर्ण होने पर पहुंचे सोनी परिवार की मंजू ने बताया कि "पिछले वर्ष यहां से खीर की प्रसादी प्राप्त की थी. भगवान शिव ने हमारे परिवार की झोली खुशियों से भर दी है. ऐसे एक नहीं कई परिवार यहां पहुंच कर भगवान विरुपाक्ष महादेव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं."

कैसे पहुंचे विरुपाक्ष महादेव मंदिर

भगवान विरुपाक्ष महादेव का यह धाम रतलाम के बिलपांक गांव में स्थित है. महू नीमच फोरलेन रोड पर धराड़ टोल नाके के पास बिलपांक गांव सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है. रतलाम रेलवे स्टेशन से भी यहां की दूरी करीब 20 किलोमीटर है. महाशिवरात्रि के मौके पर एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ रही है. खासकर यज्ञ की पूर्णाहुति पर मिलने वाली खीर की प्रसादी प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महादेव का भूल भुलैया वाला मंदिर, मान्यता- महाशिवरात्रि की खीर खाने से मिलता है संतान सुख

RATLAM, MP

महाशिवरात्रि के महापर्व पर देशभर के शिवमदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इस खास मौके पर बाबा भोलेनाथ के भूल भुलैया वाले मंदिर के दर्शन करिए. यह मंदिर रतलाम के बिलपांक गांव में स्थित है. यहां भगवान शिव विरुपाक्ष महादेव के नाम से विराजित हैं. 64 खंभों की जमावट वाली ऐसी वास्तुकला से इस मंदिर का निर्माण हुआ है कि गिनती करने वाला गिनती भूल जाता है.

परमार कालीन इस मंदिर को भूल भुलैया वाला मंदिर भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर होने वाले यज्ञ की पूर्णाहुति पर मिलने वाली खीर प्रसादी को ग्रहण करने से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति हो जाती है. भगवान विरुपाक्ष महादेव के इस खास आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.

वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना

रतलाम से करीब 20 किलोमीटर दूर बिलपांक गांव में भगवान विरुपाक्ष महादेव का यह प्राचीन मंदिर स्थित है. मंदिर के पुजारी दुर्गाशंकर ओझा बताते हैं कि "इतिहासकारों के अनुसार यह परमार कालीन मंदिर है. जिसे करीब 1000 वर्ष पहले गुजरात के राजा सिद्धराज जय सिंह ने जीर्णोद्धार करवाया था. यहां परमार काल और मौर्य काल के दौरान की वास्तुशिल्प भी मौजूद है. जिससे इस मंदिर के अति प्राचीन होने की संभावना है. यहां मौजूद खंभों की सही गिनती संभव नहीं है. इस प्राचीन और चमत्कारिक मंदिर में मनोकामना पूर्ण होने पर लोग मन्नत पूर्ण करने आते हैं. खासकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद लेने दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं."

Ratlam Bilpank village Virupaksha Mahadev mandir
रतलाम के बिलपांक गांव में भगवान विरुपाक्ष महादेव का प्राचीन मंदिर 
 
खंभों की ऐसी भूल भुलैया जिसे गिनना नामुमकिन

बिलपांक गांव स्थित भगवान विरुपाक्ष के इस मंदिर की प्रसिद्धि यहां स्थित खंभों की भूल भुलैया की वजह से भी है. वैसे तो इस मंदिर में 64 खंभे हैं. लेकिन इन्हें जब गिना जाता है तो कभी यह गिनती कम हो जाती है तो कभी ज्यादा. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु भी मंदिर में पहुंच कर खंभों की गिनती करने का प्रयास जरूर करते हैं लेकिन उन्हें असफलता ही हाथ लगती है. ग्रामीणों की माने तो कई लोगों ने मिलकर इसकी गणना करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. खंभों की इस अनोखी भूल भुलैया में अच्छे से अच्छे गणितज्ञ का दिमाग भी चकरा जाता है.

Crowds for kheer prasad of Mahashivratri
महाशिवरात्रि पर बंटने वाली खीर प्रसाद के लिए उमड़ती है भीड़ 
 
खीर की प्रसादी से संतान प्राप्ति की मान्यता

यहां स्थित महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के मौके पर एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यज्ञ की पूर्णाहुति होने पर प्रसादी के रूप में वितरित की जाने वाली खीर का सेवन करने पर संतान प्राप्ति होती है. संतान प्राप्ति होने पर अगले वर्ष लोग अपनी मन्नत पूरी करने यहां पहुंचते हैं और मन्नत अनुसार बच्चों को मिठाई, फल और अन्य सामग्री से तौलते हैं. राजस्थान के डग से मनोकामना पूर्ण होने पर पहुंचे सोनी परिवार की मंजू ने बताया कि "पिछले वर्ष यहां से खीर की प्रसादी प्राप्त की थी. भगवान शिव ने हमारे परिवार की झोली खुशियों से भर दी है. ऐसे एक नहीं कई परिवार यहां पहुंच कर भगवान विरुपाक्ष महादेव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं."

कैसे पहुंचे विरुपाक्ष महादेव मंदिर

भगवान विरुपाक्ष महादेव का यह धाम रतलाम के बिलपांक गांव में स्थित है. महू नीमच फोरलेन रोड पर धराड़ टोल नाके के पास बिलपांक गांव सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है. रतलाम रेलवे स्टेशन से भी यहां की दूरी करीब 20 किलोमीटर है. महाशिवरात्रि के मौके पर एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ रही है. खासकर यज्ञ की पूर्णाहुति पर मिलने वाली खीर की प्रसादी प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahadevs-mistake-the-temple-of-bhulaiya-recognition-eating-kheer-of/article-11747

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.