- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और आभूषणों से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार, सुबह दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और आभूषणों से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार, सुबह दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
DHARAM DESK
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर भस्म आरती संपन्न हुई। सुबह 4 बजे कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का विशेष पूजन हुआ।
दिव्य श्रृंगार
शनिवार को भगवान महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा को भस्म अर्पित की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला से सजाया गया। इसके साथ ही फलों और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया।
श्रद्धालुओं की भीड़
अल सुबह भस्म आरती में शामिल होने के लिए देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए