- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल भस्म आरती : चंदन और भस्म से हुआ दिव्य श्रृंगार, ‘हर हर महाकाल’ के जयकारों से गुंजा मंदिर परिस...
महाकाल भस्म आरती : चंदन और भस्म से हुआ दिव्य श्रृंगार, ‘हर हर महाकाल’ के जयकारों से गुंजा मंदिर परिसर
Ujjain, MP
कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुक्रवार अलसुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का दिव्य आयोजन हुआ। प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में पूजन-अभिषेक की प्रक्रिया आरंभ हुई। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पंचामृत स्नान कराया और चंदन व भस्म से विशेष श्रृंगार किया।
आरती से पहले प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरिओम’ जल अर्पित किया गया। इसके पश्चात कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद भगवान को रजत शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की मालाओं से सजाया गया। भगवान के मस्तक पर त्रिपुंड अर्पित कर चंदन से दिव्य श्रृंगार सम्पन्न हुआ।
अलसुबह भस्म आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान “हर हर महाकाल” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए