- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकाल का गणेश स्वरूप श्रृंगार, गूँजे हर-हर महादेव के जयकारे
महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकाल का गणेश स्वरूप श्रृंगार, गूँजे हर-हर महादेव के जयकारे
Ujjain, MP
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार, 10 सितंबर 2025 को अलसुबह भस्म आरती दर्शन का पावन अवसर रहा।
अश्विन मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर तड़के 4 बजे मंदिर के द्वार खुले। सबसे पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक हुआ, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार गणेश रूप में किया गया। बाबा को भस्म अर्पित की गई तथा रजत निर्मित शेषनाग मुकुट, मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पहारों से अलंकृत किया गया। साथ ही आभूषण और मिष्ठान-फल का भोग अर्पित कर आकर्षक रूप से सजाया गया।
प्रातःकालीन भस्म आरती में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण “जय श्री महाकाल” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए