महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड तिलक, चंद्र अर्पण और दिव्य अलंकरण के साथ भस्म आरती संपन्न, देखें आज के मनमोहक दर्शन

Ujjain, MP

मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार तड़के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दिव्य श्रृंगार के साथ सम्पन्न हुई। सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में विशेष पूजन की शुरुआत हुई।

पुजारियों ने सर्वप्रथम गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया और इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक कर भगवान का विधिवत स्नान कराया गया। इसके बाद चंदन का त्रिपुंड तिलक और ललाट पर चंद्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया।

भस्म अर्पित करने से पहले प्रथम घंटाल बजाया गया और हरिओम जल अर्पित कर मंत्रोच्चार के बीच ध्यान साधना की गई। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर पवित्र भस्म अर्पित की गई। तत्पश्चात रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाओं से अलंकरण किया गया। सुगंधित फूलों और आभूषणों से सुसज्जित भगवान महाकाल का विग्रह श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

baba

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Nov 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड तिलक, चंद्र अर्पण और दिव्य अलंकरण के साथ भस्म आरती संपन्न, देखें आज के मनमोहक दर्शन

Ujjain, MP

मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार तड़के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दिव्य श्रृंगार के साथ सम्पन्न हुई। सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में विशेष पूजन की शुरुआत हुई।

पुजारियों ने सर्वप्रथम गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया और इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक कर भगवान का विधिवत स्नान कराया गया। इसके बाद चंदन का त्रिपुंड तिलक और ललाट पर चंद्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया।

भस्म अर्पित करने से पहले प्रथम घंटाल बजाया गया और हरिओम जल अर्पित कर मंत्रोच्चार के बीच ध्यान साधना की गई। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर पवित्र भस्म अर्पित की गई। तत्पश्चात रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाओं से अलंकरण किया गया। सुगंधित फूलों और आभूषणों से सुसज्जित भगवान महाकाल का विग्रह श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

baba

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahakal-bhasma-aarti-tripund-tilak-bhasma-aarti-completed-with-chandra/article-37750

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.