त्रिनेत्र श्रृंगार से निखरे महाकाल, सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती

UJJAIN, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान महाकाल की भस्म आरती भव्य श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोलकर पुजारियों ने विधिवत पूजन-अर्चन की शुरुआत की।

इस दौरान गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजन के पश्चात पुजारियों ने भगवान के मस्तक पर त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया।

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाई गई और हरिओम का जल अर्पित करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के पश्चात ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। इसके बाद भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों की मालाओं से अलंकृत किया गया। सुगंधित पुष्पों से भगवान का श्रृंगार देखते ही बन रहा था।

आलौकिक वातावरण में जब “जय महाकाल” के जयकारे गूंजे, तो पूरा मंदिर परिसर भक्तिभाव से भर उठा। सैकड़ों श्रद्धालु तड़के भस्म आरती के दर्शन के लिए पहुंचे और बाबा के चरणों में नतमस्तक हुए।

महाकाल मंदिर की यह अनोखी परंपरा हर दिन अलसुबह होती है, लेकिन शनिवार की यह आरती विशेष मानी गई, क्योंकि इसमें भगवान को त्रिनेत्र और रजत आभूषणों से विशेष रूप से सजाया गया था।

mahakal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Oct 2025 By दैनिक जागरण

त्रिनेत्र श्रृंगार से निखरे महाकाल, सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती

UJJAIN, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान महाकाल की भस्म आरती भव्य श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोलकर पुजारियों ने विधिवत पूजन-अर्चन की शुरुआत की।

इस दौरान गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजन के पश्चात पुजारियों ने भगवान के मस्तक पर त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया।

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाई गई और हरिओम का जल अर्पित करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के पश्चात ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। इसके बाद भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों की मालाओं से अलंकृत किया गया। सुगंधित पुष्पों से भगवान का श्रृंगार देखते ही बन रहा था।

आलौकिक वातावरण में जब “जय महाकाल” के जयकारे गूंजे, तो पूरा मंदिर परिसर भक्तिभाव से भर उठा। सैकड़ों श्रद्धालु तड़के भस्म आरती के दर्शन के लिए पहुंचे और बाबा के चरणों में नतमस्तक हुए।

महाकाल मंदिर की यह अनोखी परंपरा हर दिन अलसुबह होती है, लेकिन शनिवार की यह आरती विशेष मानी गई, क्योंकि इसमें भगवान को त्रिनेत्र और रजत आभूषणों से विशेष रूप से सजाया गया था।

mahakal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahakal-glowed-with-trinetra-makeup-bhasma-aarti-took-place-at/article-35308

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.