- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर देशभक्ति में डूबा महाकाल मंदिर, इंदौर में संतों ने मनाया विजय उत्सव
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर देशभक्ति में डूबा महाकाल मंदिर, इंदौर में संतों ने मनाया विजय उत्सव
उज्जैन/इंदौर।
पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। मध्यप्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भारत की इस निर्णायक कार्रवाई पर अपनी खुशी का इज़हार किया। मंदिर परिसर में मिठाइयाँ बांटी गईं और 'भारत माता की जय' के नारों से वातावरण गूंज उठा।
श्रद्धालुओं का कहना था कि यह एयर स्ट्राइक केवल बदला नहीं, बल्कि आतंकवाद को लेकर भारत की स्पष्ट नीति और शक्ति का प्रतीक है। महाकाल मंदिर में उमड़े जनसैलाब ने देशभक्ति के रंग में रच-बसकर एक संदेश दिया कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, जयकारे लगाकर और मंदिर परिसर में देश की एकता के लिए प्रार्थना कर, इस क्षण को ऐतिहासिक बना दिया।
इंदौर में साधु-संतों ने सिंदूर लगाकर मनाया विजय पर्व
इधर इंदौर में भी जीत की खुशी आध्यात्मिक रंगों में रंगी नजर आई। पंचकुई आश्रम में साधु-संतों ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का उत्सव मनाया। महामंडलेश्वर रामगोपाल महाराज ने शंखनाद के साथ भारत की सेना को नमन करते हुए कहा, "यह केवल एक जवाब नहीं, बल्कि विश्व को यह बताने का संकेत है कि भारत अब चुप नहीं बैठता। पाकिस्तान को अब अपने कर्मों का फल मिल रहा है।"
संतों ने भगवान को सिंदूर अर्पित कर विशेष पूजा की और देश की रक्षा में तैनात जवानों की लंबी उम्र और सफलता की कामना की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए