महाकुंभ सुंदरी ने दी आत्महत्या की धमकी, हर्षा रिछारिया बोली-एक-एक का नाम लिखकर जाऊंगी

BHOPAL, MP

महाकुंभ से चर्चा में आईं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हर्षा ने वीडियो जारी कर खुदकुशी करने की बात कही है.जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर आरोप लगाया.

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई भोपाल की हर्षा रिछारिया एआई से एडिटेड वीडियो जारी किए जाने से परेशान हो गई है. उन्होंने अब इस तरह के वीडियो से परेशान होकर आत्महत्या की धमकी दी है. हर्षा रिछारिया ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर वीडियो जारी कर रोते हुए वीडियो जारी किया है. 2 मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने कहा एआई से फेक वीडियो एडिट कराए जा रहे हैं. जिस दिन हिम्मत टूट गई, उस दिन सबका नाम लिखकर जान दे दूंगी.

पुराने वीडियो को कर रहे सर्कुलेट

हर्षा रिछारिया ने अपने वीडियो में कहा कि "मैंने महाकुंभ से प्रतिज्ञा की थी कि अब मैं हिंदुत्व के लिए काम करूंगी. धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करूंगी, लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोग मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे हैं. मुझे बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं. पहले मेरे पुराने वीडियो को सर्कुलेट किया गया. मेरे ही पहचान के लोगों ने यह कराया, इसके बाद लिखा गया कि इसने ये किया. यह कैसे साध्वी हो सकती है. मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं, मेरा एक प्रोफेशन था, जिसमें मैं काम करती थी."

एआई से फेक वीडियो जनरेट कर रहे

हर्षा रिछारिया ने कहा कि "महादेव ने मुझे जितनी हिम्मत दी है, उस हद तक लडूंगी, लेकिन जिस दिन मैं टूट गई, मैं सबका नाम लिखकर जाऊंगी, क्योंकि यह अब इस हद तक आ गए हैं कि उन्होंने एआई से फर्जी वीडियो जनरेट कर उसे फैलाना शुरू कर दिया. पिछले 15 दिनों से लगातार हर रोज 25-30 मैसेज आ रहे हैं कि ऐसे वीडियो जारी कर मेरी बदनामी की जा रही है. इसके बाद भी मैं अडिग थी कि मैं आगे सिर्फ धर्म के लिए काम करूंगी, लेकिन कुछ लोग मुझे सिर्फ रोकना चाहते हैं.

कुछ मेल ईगो हैं, जिन्हें एक लड़की का आगे बढ़ना नहीं देखा जा रहा. इनके नाम मेरे पास आ चुके हैं. किसी भी सुबह अगर ये पता चलता है कि हर्षा ने आत्महत्या कर लिया तो मेरे पास सबके नाम है. मैं सारे नाम लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया."

HARSHA RICHHARIYA SUICIDE VIDEO
भोपाल की हर्षा रिछारिया 
 
पिता बोले साइबर में कर चुके शिकायत

हर्षा रिछारिया के पिता दिनेश रिछारिया कहा है कि "वे इसकी साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई. वे शिकायत पर कार्रवाई को लेकर कई बार साइबर सेल के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिल रहा है कि कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. तीन-चार लोगों के नाम पता चले हैं, कुछ और लोगों के नाम आने के बाद उनके नाम जाहिर किए जाएंगे."

पेशवाई के रथ पर बैठने के बाद चर्चा में आई थी हर्षा

भोपाल की हर्षा रिछारिया महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई रथ पर बैठी दिखाई दी थी, इसके बाद से वे सोशल मीडिया पर छा गई. साथ ही वे ट्रोलिंग के शिकार भी हो गई. हालांकि चर्चा में आने के बाद वे कैलाशनंद महाराज का पंडला छोड़कर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंन्द्र पुरी के संरक्षण में पहुंच गई थीं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ सुंदरी ने दी आत्महत्या की धमकी, हर्षा रिछारिया बोली-एक-एक का नाम लिखकर जाऊंगी

BHOPAL, MP

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई भोपाल की हर्षा रिछारिया एआई से एडिटेड वीडियो जारी किए जाने से परेशान हो गई है. उन्होंने अब इस तरह के वीडियो से परेशान होकर आत्महत्या की धमकी दी है. हर्षा रिछारिया ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर वीडियो जारी कर रोते हुए वीडियो जारी किया है. 2 मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने कहा एआई से फेक वीडियो एडिट कराए जा रहे हैं. जिस दिन हिम्मत टूट गई, उस दिन सबका नाम लिखकर जान दे दूंगी.

पुराने वीडियो को कर रहे सर्कुलेट

हर्षा रिछारिया ने अपने वीडियो में कहा कि "मैंने महाकुंभ से प्रतिज्ञा की थी कि अब मैं हिंदुत्व के लिए काम करूंगी. धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करूंगी, लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोग मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे हैं. मुझे बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं. पहले मेरे पुराने वीडियो को सर्कुलेट किया गया. मेरे ही पहचान के लोगों ने यह कराया, इसके बाद लिखा गया कि इसने ये किया. यह कैसे साध्वी हो सकती है. मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं, मेरा एक प्रोफेशन था, जिसमें मैं काम करती थी."

एआई से फेक वीडियो जनरेट कर रहे

हर्षा रिछारिया ने कहा कि "महादेव ने मुझे जितनी हिम्मत दी है, उस हद तक लडूंगी, लेकिन जिस दिन मैं टूट गई, मैं सबका नाम लिखकर जाऊंगी, क्योंकि यह अब इस हद तक आ गए हैं कि उन्होंने एआई से फर्जी वीडियो जनरेट कर उसे फैलाना शुरू कर दिया. पिछले 15 दिनों से लगातार हर रोज 25-30 मैसेज आ रहे हैं कि ऐसे वीडियो जारी कर मेरी बदनामी की जा रही है. इसके बाद भी मैं अडिग थी कि मैं आगे सिर्फ धर्म के लिए काम करूंगी, लेकिन कुछ लोग मुझे सिर्फ रोकना चाहते हैं.

कुछ मेल ईगो हैं, जिन्हें एक लड़की का आगे बढ़ना नहीं देखा जा रहा. इनके नाम मेरे पास आ चुके हैं. किसी भी सुबह अगर ये पता चलता है कि हर्षा ने आत्महत्या कर लिया तो मेरे पास सबके नाम है. मैं सारे नाम लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया."

HARSHA RICHHARIYA SUICIDE VIDEO
भोपाल की हर्षा रिछारिया 
 
पिता बोले साइबर में कर चुके शिकायत

हर्षा रिछारिया के पिता दिनेश रिछारिया कहा है कि "वे इसकी साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई. वे शिकायत पर कार्रवाई को लेकर कई बार साइबर सेल के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिल रहा है कि कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. तीन-चार लोगों के नाम पता चले हैं, कुछ और लोगों के नाम आने के बाद उनके नाम जाहिर किए जाएंगे."

पेशवाई के रथ पर बैठने के बाद चर्चा में आई थी हर्षा

भोपाल की हर्षा रिछारिया महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई रथ पर बैठी दिखाई दी थी, इसके बाद से वे सोशल मीडिया पर छा गई. साथ ही वे ट्रोलिंग के शिकार भी हो गई. हालांकि चर्चा में आने के बाद वे कैलाशनंद महाराज का पंडला छोड़कर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंन्द्र पुरी के संरक्षण में पहुंच गई थीं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahakumbh-sundari-threatens-suicide-harsha-richaria-boli-i-will-go-by/article-11783

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.