- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मैहर के भाजपा नेता पुरुषोत्तम चौरसिया की सड़क हादसे में मौत, परिवार के पांच सदस्य गंभीर घायल
मैहर के भाजपा नेता पुरुषोत्तम चौरसिया की सड़क हादसे में मौत, परिवार के पांच सदस्य गंभीर घायल
Maihar, MP
मध्य प्रदेश के मैहर में एक दुखद सड़क दुर्घटना ने भाजपा परिवार को शोक में डुबो दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौरसिया की बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनके परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अंतिम संस्कार से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तम चौरसिया अपने चाचा लवकुश चौरसिया की माता (अपनी चाची) के निधन के बाद प्रयागराज में अंतिम संस्कार कर मंगलवार-बुधवार की रात वापस लौट रहे थे। रात लगभग 3 बजे अमरपाटन बाईपास पर उनकी एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।
एंबुलेंस चालक मौके से फरार
दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल
हादसे में घायल हुए लोगों में पोलो चौरसिया (28), दिवाकर चौरसिया (60), लखन चौरसिया (46), रामलाल चौरसिया (55) और प्रमोद चौरसिया (45) शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
पुलिस और बचाव दल ने समय पर पहुंचकर बचाई जान
अमरपाटन थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय राजनीति और समाज में शोक की लहर
पुरुषोत्तम चौरसिया मैहर में भाजपा के एक सक्रिय और लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन से स्थानीय राजनीति और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ता और आमजन उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए