मैहर की बेटी अंजना ने रचा इतिहास: यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर लहराया तिरंगा

Maihar, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले के छोटे से गांव बेंदुरा कला की बेटी अंजना सिंह ने भारत का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

27 जुलाई की सुबह 6 बजे अंजना ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) पर तिरंगा फहराया।

सख्त मौसम, -20°C तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसे हालातों के बीच अंजना ने अपने हौसले को कमजोर नहीं होने दिया। शिखर पर पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रगान गाया और नशामुक्त भारत का संदेश भी दिया।

बर्फ, बर्फबारी और तेज हवाओं से जूझते हुए फतह की चोटी

अंजना ने बताया कि चढ़ाई के दौरान तापमान -20 से -22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऑक्सीजन की कमी की वजह से उनकी तबीयत भी बिगड़ी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने सूखे मेवे, डार्क चॉकलेट और आत्मबल से खुद को संभाला और लक्ष्य तक पहुंचीं।

सीमित संसाधनों से शुरू हुआ सफर, पिता हैं छोटे किसान

अंजना के पिता राजेश सिंह एक छोटे किसान हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद अंजना ने पर्वतारोहण में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अंजना ने माता-पिता और मार्गदर्शक एडवोकेट शिवेंद्र सिंह बघेल को दिया।

उनका कहना है, “हर कदम पर मुझे अपने माता-पिता की मेहनत और गुरु के मार्गदर्शन की प्रेरणा मिलती रही। यह सफलता मेरी नहीं, उनकी है।”

अफ्रीका की चोटी पहले ही कर चुकी हैं फतह

अंजना इससे पहले भी इतिहास रच चुकी हैं। 26 जनवरी 2025 को उन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। इस पर्वतारोहण को उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर अर्पित किया था।

10 दिन का सफर: मैहर से रूस तक

  • 18 जुलाई: मैहर से यात्रा शुरू

  • 21 जुलाई: दुबई के लिए रवाना

  • 22 जुलाई: रूस पहुंचीं

  • 23 जुलाई: बेस कैंप

  • 24-25 जुलाई: प्रारंभिक चढ़ाई

  • 26 जुलाई: स्वास्थ्य बिगड़ा, विश्राम

  • 27 जुलाई: रात 2 बजे अंतिम चढ़ाई और सुबह 6 बजे चोटी फतह

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर की बेटी अंजना ने रचा इतिहास: यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर लहराया तिरंगा

Maihar, MP

27 जुलाई की सुबह 6 बजे अंजना ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) पर तिरंगा फहराया।

सख्त मौसम, -20°C तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसे हालातों के बीच अंजना ने अपने हौसले को कमजोर नहीं होने दिया। शिखर पर पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रगान गाया और नशामुक्त भारत का संदेश भी दिया।

बर्फ, बर्फबारी और तेज हवाओं से जूझते हुए फतह की चोटी

अंजना ने बताया कि चढ़ाई के दौरान तापमान -20 से -22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऑक्सीजन की कमी की वजह से उनकी तबीयत भी बिगड़ी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने सूखे मेवे, डार्क चॉकलेट और आत्मबल से खुद को संभाला और लक्ष्य तक पहुंचीं।

सीमित संसाधनों से शुरू हुआ सफर, पिता हैं छोटे किसान

अंजना के पिता राजेश सिंह एक छोटे किसान हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद अंजना ने पर्वतारोहण में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अंजना ने माता-पिता और मार्गदर्शक एडवोकेट शिवेंद्र सिंह बघेल को दिया।

उनका कहना है, “हर कदम पर मुझे अपने माता-पिता की मेहनत और गुरु के मार्गदर्शन की प्रेरणा मिलती रही। यह सफलता मेरी नहीं, उनकी है।”

अफ्रीका की चोटी पहले ही कर चुकी हैं फतह

अंजना इससे पहले भी इतिहास रच चुकी हैं। 26 जनवरी 2025 को उन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। इस पर्वतारोहण को उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर अर्पित किया था।

10 दिन का सफर: मैहर से रूस तक

  • 18 जुलाई: मैहर से यात्रा शुरू

  • 21 जुलाई: दुबई के लिए रवाना

  • 22 जुलाई: रूस पहुंचीं

  • 23 जुलाई: बेस कैंप

  • 24-25 जुलाई: प्रारंभिक चढ़ाई

  • 26 जुलाई: स्वास्थ्य बिगड़ा, विश्राम

  • 27 जुलाई: रात 2 बजे अंतिम चढ़ाई और सुबह 6 बजे चोटी फतह

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/maihars-daughter-anjana-created-history-waved-on-europes-highest-peak/article-29038

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.