- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में फिर से बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल.... एलपीजी प्लांट को खाली कराया
इंदौर में फिर से बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल.... एलपीजी प्लांट को खाली कराया
INDORE, MP
इंदौर के शिप्रा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एलपीजी संयंत्र को मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिला प्रशासन और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. कंपनी के एडमिन ने जब मेल ओपन किया तो इसमें एक अनजान व्यक्ति का धमकीभरा मेल हुआ था. जब इसे ध्यान से देखा गया तो हड़कंप मच गया. तुरंत ही प्रबंधन ने इसकी जानकारी प्रशासन के साथ ही पुलिस को दी.
जिला प्रशासन के साथ पुलिस भी जांच में जुटी
मेल में संयंत्र को बम से उड़ने की धमकी दी गई है. जिला प्रशासन के अफसरों ने पुलिस के साथ जांच शुरू की. पुलिस टीम ने बम निरोधी दस्ते के साथ मौके का बारीकी से निरीक्षण किया. एलपीजी संयंत्र के चप्पे-चप्पे की गहन छानबीन की गई. बता दें कि इंदौर में कई बार ऐसे धमकी भरे मेल आ चुके हैं. कभी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलती है तो कभी और संस्थान को. इंदौर एयरपोर्ट को भी कई बार धमकी मिल चुकी है.
ई-मेल में अफजल गुरु के नाम का जिक्र
इस मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी का कहना है "मामले की जांच की जा रही है." बताया जाता है कि ई-मेल में अफजल गुरु के नाम का जिक्र है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. वहीं, सांवेर एसडीएम धनश्याम धनगर का कहना है "मेल भेजने वाले की जानकारी निकाली जा रही है." बता दें कि दहशत फैलाने के लिए इस प्रकार के मेल आते हैं. हालांकि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए