जेईई एडवांस्ड 2025 में माजिद ने रचा इतिहास: ऑल इंडिया रैंक 3 के साथ एमपी टॉपर

Bhopal, MP

IIT कानपुर द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 का परिणाम आज जारी कर दिया गया। इस वर्ष मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। बुरहानपुर के माजिद मुजाहिद हुसैन ने ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल कर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया। माजिद ने कहा कि आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता सफलता की कुंजी है। वे दो साल तक सोशल मीडिया से दूर रहकर हर दिन 12 घंटे की नियमित पढ़ाई करते रहे।

देव कौरव ने कैमिस्ट्री में 100/100 अंक

जबलपुर के देव कौरव ने AIR-159 के साथ एक और उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने केमिस्ट्री विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। देव ने बताया कि गहरी समझ और रिवीजन की निरंतरता से यह संभव हो सका।

हर्षिता बनीं बालिकाओं में प्रदेश टॉपर

इंदौर की हर्षिता गोयल ने बालिकाओं की श्रेणी में 434वीं रैंक हासिल कर कानपुर जोन में टॉप किया। उन्होंने 11वीं कक्षा से ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी और जेईई मेन-2025 में भी 99.90 परसेंटाइल प्राप्त कर चुकी थीं। हर्षिता कंप्यूटर साइंस या AI में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।

भोपाल के आरुष और हमजा ने भी किया गौरव महसूस

भोपाल के आरुष नावकर ने AIR-427 के साथ राजधानी में टॉप किया। वहीं, मोहम्मद हमजा ने AIR-1595 प्राप्त की। हमजा ने बताया कि पिछले वर्ष स्वास्थ्य समस्याओं के चलते प्रदर्शन प्रभावित हुआ था, लेकिन इस बार उन्होंने बेहतर परिणाम देकर खुद को साबित किया।

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। देशभर के 1,80,422 परीक्षार्थियों में से 54,378 छात्र सफल हुए हैं। यह परीक्षा देश की 23 IITs की 17,740 सीटों के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोजन की जिम्मेदारी IIT कानपुर को दी गई थी।

परिवार का संघर्ष, सफलता की नींव

माजिद के पिता दिव्यांग हैं और मां सकीना मुजाहिद ने कहा कि यह पल गर्व से भर देने वाला है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों की जिज्ञासा को समझना और उसका समाधान करना चाहिए। माजिद की सफलता इस बात की मिसाल है कि समर्पण, अनुशासन और पारिवारिक सहयोग से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जेईई एडवांस्ड 2025 में माजिद ने रचा इतिहास: ऑल इंडिया रैंक 3 के साथ एमपी टॉपर

Bhopal, MP

देव कौरव ने कैमिस्ट्री में 100/100 अंक

जबलपुर के देव कौरव ने AIR-159 के साथ एक और उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने केमिस्ट्री विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। देव ने बताया कि गहरी समझ और रिवीजन की निरंतरता से यह संभव हो सका।

हर्षिता बनीं बालिकाओं में प्रदेश टॉपर

इंदौर की हर्षिता गोयल ने बालिकाओं की श्रेणी में 434वीं रैंक हासिल कर कानपुर जोन में टॉप किया। उन्होंने 11वीं कक्षा से ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी और जेईई मेन-2025 में भी 99.90 परसेंटाइल प्राप्त कर चुकी थीं। हर्षिता कंप्यूटर साइंस या AI में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।

भोपाल के आरुष और हमजा ने भी किया गौरव महसूस

भोपाल के आरुष नावकर ने AIR-427 के साथ राजधानी में टॉप किया। वहीं, मोहम्मद हमजा ने AIR-1595 प्राप्त की। हमजा ने बताया कि पिछले वर्ष स्वास्थ्य समस्याओं के चलते प्रदर्शन प्रभावित हुआ था, लेकिन इस बार उन्होंने बेहतर परिणाम देकर खुद को साबित किया।

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। देशभर के 1,80,422 परीक्षार्थियों में से 54,378 छात्र सफल हुए हैं। यह परीक्षा देश की 23 IITs की 17,740 सीटों के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोजन की जिम्मेदारी IIT कानपुर को दी गई थी।

परिवार का संघर्ष, सफलता की नींव

माजिद के पिता दिव्यांग हैं और मां सकीना मुजाहिद ने कहा कि यह पल गर्व से भर देने वाला है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों की जिज्ञासा को समझना और उसका समाधान करना चाहिए। माजिद की सफलता इस बात की मिसाल है कि समर्पण, अनुशासन और पारिवारिक सहयोग से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/majid-created-history-in-jee-advanced-2025-mp-topper-with/article-22980

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.