मोरटक्का नर्मदा पुल पर बड़ा हादसा टला, तीन वाहनों की भिड़ंत के बाद कार नदी में गिरी

Khandwa, MP

डंपर पुल पर लटका, मछुआरों की तत्परता से कार चालक की जान बची, घंटों बाधित रहा यातायात

इंदौर–खंडवा–इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोरटक्का खेड़ी घाट नर्मदा नदी पुल पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एनएचएआई के कार्य में लगे एक डंपर और दो कारों की आपसी भिड़ंत के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सीधे नर्मदा नदी में जा गिरी, जबकि डंपर पुल पर लटक गया। गनीमत रही कि मौके से गुजर रहे मछुआरों ने समय रहते कार चालक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक कार की सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे चल रही दूसरी कार का संतुलन बिगड़ गया। डंपर चालक ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। टक्कर के दौरान डंपर भी पुल के किनारे जाकर लटक गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

कार के नदी में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बिना देर किए नाव को घटनास्थल की ओर बढ़ाया और कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई गई है। मछुआरों की तत्परता को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे एक बड़ी जान बचाने वाला प्रयास बताया।

हादसे में शामिल पहली कार में सवार कुछ लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सनावद अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही मोरटक्का और बड़वाह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से नदी में गिरी कार को बाहर निकलवाया और पुल पर लटके डंपर को भी सुरक्षित हटवाया।

दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। चौकी प्रभारी लखन डाबर ने बताया कि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है और न ही किसी को गंभीर चोट आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोरटक्का नर्मदा पुल पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका मानना है कि पुल पर गति सीमा के कड़ाई से पालन और पर्याप्त संकेतक लगाए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-accident-averted-on-mortakka-narmada-bridge-car-fell-into/article-40011

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.