सतना में बड़ा हादसा: मैहर दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलटा, एक दर्जन से अधिक घायल

Satna, MP

जिले के बांधी मौहार इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मैहर दर्शन के लिए जा रहा श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्परता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

थमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। श्रद्धालु मैहर देवी के दर्शन हेतु जा रहे थे, लेकिन जैसे ही वाहन बांधी मौहार के पास पहुंचा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।

वाहन में गरम भोजन भी रखा गया था, जो पलटने के बाद कुछ घायलों के ऊपर गिर गया। इससे कई लोगों को जलने की भी शिकायत मिली है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में वाहन के ओवरलोड होने और तेज गति की बात सामने आ रही है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर तीर्थ यात्राओं में ओवरलोडिंग और असुरक्षित यात्रा साधनों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज की निगरानी शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सतना में बड़ा हादसा: मैहर दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलटा, एक दर्जन से अधिक घायल

Satna, MP

थमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। श्रद्धालु मैहर देवी के दर्शन हेतु जा रहे थे, लेकिन जैसे ही वाहन बांधी मौहार के पास पहुंचा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।

वाहन में गरम भोजन भी रखा गया था, जो पलटने के बाद कुछ घायलों के ऊपर गिर गया। इससे कई लोगों को जलने की भी शिकायत मिली है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में वाहन के ओवरलोड होने और तेज गति की बात सामने आ रही है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर तीर्थ यात्राओं में ओवरलोडिंग और असुरक्षित यात्रा साधनों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज की निगरानी शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-accident-in-satna-maihar-darshan-a-pickup-filled-with/article-22960

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.