सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कई श्रमिक मलबे में दबे, कुछ मजदूरों के मरने की खबर

Panna, MP

पन्ना में एक सीमेंट फैक्ट्री में छत का स्लैब गिरने से कई लोग मलबे में दब गए. युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी.

पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र में गांव पगरा स्थित सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणधीन छत का स्लैब भर भराकर गिर गया. इसमें कई मजदूर दब गए. फिलहाल 3 से 4 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है. अनुमान है कि कम से कम 50 लोग मलबे में दबे हैं. रेस्क्यू का काम तेज गति से चल रहा है. हालांकि मलबे में कितने लोग दबे हैं, कितने घायल हैं और कितने लोगों की मौत हुई. इस बारे में जिला प्रशासन, पुलिस या सीमेंट कंपनी वालों की तरफ से कोई बयान नहीं आया और न ही कोई पुष्टि की गई. सीमंट प्लांट में अफरातफरी का माहौल है.

गंभीर घायलों को सतना के हॉस्पिटल भेजा

बता दें कि इस सीमेंट फैक्ट्री प्लांट की दूसरी यूनिट में बिल्डिंग निर्माणधीन है. इसका काम तेज गति से चल रहा था. छत की ढलाई का काम चल रहा था कि गुरुवार सुबह अचानक छत का स्लैब गर गया. इससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए. कुछ मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. हादसे की जगह पर मीडिया कर्मियों के साथ ही आम लोगों की एंट्री बैन है.

Panna cement factory incident
पन्ना सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा 
 
घायलों व मौत के आंकड़े पर तस्वीर साफ नहीं

वहीं, अपर कलेक्टर निलंबन मिश्रा ने बताया "मलबे से बॉडी हटाने के साथ ही घायलों व्यक्तियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया पहुंचाया गया है. गंभीर घायलों को सतना के बिरला हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है. अभी घायलों व मौत के आंकड़े पर कुछ नहीं बता सकते."

Panna cement factory incident
पन्ना में सीमेंट फैक्ट्री में हादसे के बाद युद्ध स्तर पर बचाव कार्य 
 
Panna cement factory incident
पन्ना सीमेंट फैक्ट्री में छत का स्लैब गिरने से कई लोग गंभीर
 
रेस्क्यू में जुटी टीमें, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

जिला प्रशासन व पुलिस का कहना है कि पहली प्राथमिकता लोगों को अस्पताल पहुंचाने की है. मलबे को हटाया जा रहा है. पूरा मलबा हटने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी. रेस्क्यू में जिला प्रशासन की टीमों के साथ ही पुलिस एवं एनडीआरएफ टीमें जुटी हैं. जिले के सारे बड़े अफसर मौके पर मौजूद हैं. वहीं., बताया जा रहा है कि ये हादसा स्कैफोल्डिंग गिरने से हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कई श्रमिक मलबे में दबे, कुछ मजदूरों के मरने की खबर

Panna, MP

पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र में गांव पगरा स्थित सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणधीन छत का स्लैब भर भराकर गिर गया. इसमें कई मजदूर दब गए. फिलहाल 3 से 4 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है. अनुमान है कि कम से कम 50 लोग मलबे में दबे हैं. रेस्क्यू का काम तेज गति से चल रहा है. हालांकि मलबे में कितने लोग दबे हैं, कितने घायल हैं और कितने लोगों की मौत हुई. इस बारे में जिला प्रशासन, पुलिस या सीमेंट कंपनी वालों की तरफ से कोई बयान नहीं आया और न ही कोई पुष्टि की गई. सीमंट प्लांट में अफरातफरी का माहौल है.

गंभीर घायलों को सतना के हॉस्पिटल भेजा

बता दें कि इस सीमेंट फैक्ट्री प्लांट की दूसरी यूनिट में बिल्डिंग निर्माणधीन है. इसका काम तेज गति से चल रहा था. छत की ढलाई का काम चल रहा था कि गुरुवार सुबह अचानक छत का स्लैब गर गया. इससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए. कुछ मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. हादसे की जगह पर मीडिया कर्मियों के साथ ही आम लोगों की एंट्री बैन है.

Panna cement factory incident
पन्ना सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा 
 
घायलों व मौत के आंकड़े पर तस्वीर साफ नहीं

वहीं, अपर कलेक्टर निलंबन मिश्रा ने बताया "मलबे से बॉडी हटाने के साथ ही घायलों व्यक्तियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया पहुंचाया गया है. गंभीर घायलों को सतना के बिरला हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है. अभी घायलों व मौत के आंकड़े पर कुछ नहीं बता सकते."

Panna cement factory incident
पन्ना में सीमेंट फैक्ट्री में हादसे के बाद युद्ध स्तर पर बचाव कार्य 
 
Panna cement factory incident
पन्ना सीमेंट फैक्ट्री में छत का स्लैब गिरने से कई लोग गंभीर
 
रेस्क्यू में जुटी टीमें, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

जिला प्रशासन व पुलिस का कहना है कि पहली प्राथमिकता लोगों को अस्पताल पहुंचाने की है. मलबे को हटाया जा रहा है. पूरा मलबा हटने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी. रेस्क्यू में जिला प्रशासन की टीमों के साथ ही पुलिस एवं एनडीआरएफ टीमें जुटी हैं. जिले के सारे बड़े अफसर मौके पर मौजूद हैं. वहीं., बताया जा रहा है कि ये हादसा स्कैफोल्डिंग गिरने से हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-accidents-in-cement-factory-in-panna-many-laborers-buried/article-8981

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.