- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अशोकनगर में फड़ों पर बड़ी कार्रवाई: 77 ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी जब्त
अशोकनगर में फड़ों पर बड़ी कार्रवाई: 77 ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी जब्त
Ashoknagar, MP
अशोकनगर शहर में बुधवार को बिल्डिंग मटेरियल फड़ों पर कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर व्यापक कार्रवाई की गई।
राजस्व, माइनिंग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नए बस स्टैंड के पास सुबह-सुबह छापेमारी कर फड़ों को घेर लिया। यह शहर में इस तरह की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
कार्रवाई के दौरान मौके से 77 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5-6 ट्रक, कई जेसीबी मशीनें और एक क्रेन जब्त की गई। सभी वाहनों को देहात थाना परिसर में भेजा गया और नगर पालिका व कोटवारों की मदद से उन्हें एक-एक कर थाने तक पहुंचाया गया।
एसडीएम बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार भारतेंदु यादव, नायब तहसीलदार शंभू मीना, माइनिंग विभाग की टीम और कई पटवारी छापेमारी के दौरान मौजूद रहे। माइनिंग विभाग ने सक्रिय रूप से वाहनों की चेकिंग में भाग लिया।
कुछ फड़ संचालक और मजदूर विरोध करने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण वे असफल रहे। बाद में भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे और जब्त की गई सामग्री छोड़ने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी।
नए बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित रेत, गिट्टी और ईंट के फड़ों से उड़ने वाली धूल से स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही थी। इस कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए