छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग, दो झुलसे, लाखों का नुकसान

छिंदवाड़ा (छ.ग.)

On

रात 2 बजे लगी आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में लिया, दमकल की 5 गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार तड़के एक डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सोनपुर रोड स्थित इस फैक्ट्री में रात करीब 2 बजे आग भड़की, जिसने कुछ ही समय में पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में फैक्ट्री संचालक दीपक साहू समेत दो लोग झुलस गए, जबकि करीब 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

घटना के समय फैक्ट्री परिसर में बने मकान में संचालक अपने परिवार के साथ मौजूद थे। आग की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य आग की चपेट में आ गए, जिन्हें बचाने के प्रयास में दीपक साहू भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नगर निगम के चार पानी के टैंकर भी लगाए गए। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती रही और उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया, हालांकि अंदर से धुआं उठता रहा।

इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। फैक्ट्री परिसर में रखे गैस सिलेंडर और डीजल को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। यदि ये ज्वलनशील सामग्री आग की चपेट में आ जाती, तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था।

परिजनों के अनुसार, घर में रखी करीब 28 लाख रुपए की नकद राशि को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन फैक्ट्री का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। आग की चिंगारियों से पास के खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर दमकल टीम को मौके पर तैनात रखा गया है, ताकि दोबारा आग भड़कने की स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और पीड़ित परिवार को राहत देने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2026 By Nitin Trivedi

छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग, दो झुलसे, लाखों का नुकसान

छिंदवाड़ा (छ.ग.)

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार तड़के एक डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सोनपुर रोड स्थित इस फैक्ट्री में रात करीब 2 बजे आग भड़की, जिसने कुछ ही समय में पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में फैक्ट्री संचालक दीपक साहू समेत दो लोग झुलस गए, जबकि करीब 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

घटना के समय फैक्ट्री परिसर में बने मकान में संचालक अपने परिवार के साथ मौजूद थे। आग की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य आग की चपेट में आ गए, जिन्हें बचाने के प्रयास में दीपक साहू भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नगर निगम के चार पानी के टैंकर भी लगाए गए। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती रही और उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया, हालांकि अंदर से धुआं उठता रहा।

इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। फैक्ट्री परिसर में रखे गैस सिलेंडर और डीजल को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। यदि ये ज्वलनशील सामग्री आग की चपेट में आ जाती, तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था।

परिजनों के अनुसार, घर में रखी करीब 28 लाख रुपए की नकद राशि को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन फैक्ट्री का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। आग की चिंगारियों से पास के खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर दमकल टीम को मौके पर तैनात रखा गया है, ताकि दोबारा आग भड़कने की स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और पीड़ित परिवार को राहत देने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-fire-in-disposal-factory-in-chhindwara-two-burnt-loss/article-51008

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.