बुरहानपुर में हनुमान साइजिंग में भीषण आग, 50 से ज्यादा घरों को कराया खाली

Burhanpur, MP

बुरहानपुर की टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. प्रशासन ने आनन फानन में 50 से ज्यादा घरों को खाली कराया.

गणपति नाका थाना क्षेत्र के आलमगंज स्थित हनुमान साइजिंग में शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया. भीषण आग की लपटे देख लोगों में दहशत फैल गई. प्रशासन ने आसपास के 50 से ज्यादा घरों को खाली कराया. घरों के अंदर से गैस सिलेंडर बाहर निकाले गए और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. देर रात तक आग बुझाने का सिलसिला चलता रहा और तब कहीं जाकर सुबह तक आग पर काबू पाया गया. बता दें कि रहवासी क्षेत्र में यह टेक्सटाइल फैक्ट्री कई सालों से संचालित हो रही है

रिहायशी इलाके में है फैक्ट्री

हनुमान साइजिंग नाम से टेक्सटाइल फैक्ट्री है और यह आलमगंज में रिहायशी इलाके में स्थित है. यहां की सकरी गलियों के चलते हनुमान साइजिंग तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा है. इससे दमकल वाहनों को पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने आग बुझाने के लिए एक दर्जन से अधिक फायर फाइटर बुलाए. देर रात तक आग पर काबू पाने का सिलसिला चलता रहा. सुबह कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया.

स्थानीय निवासी प्रकाश तिवारी का कहना है कि "कई वर्षों से फैक्ट्री को अन्य जगह शिफ्ट कराने की गुहार प्रशासन से लगा चुके हैं. रिहायशी इलाके में फैक्ट्री होने से दहशत का माहौल बना रहता है. 1 साल पहले भी इस फैक्ट्री में आग लगी थी, उस समय भी प्रशासन से इस फैक्ट्री को यहां से शिफ्ट करने की मांग की गई थी. जब फैक्ट्री में आग लगी तब यहां कोई कर्मचारी नहीं था. कई घरों को खाली कराया गया है. इस घनी आबादी क्षेत्र से फैक्ट्री को शिफ्ट करना चाहिए, ताकि रहवासियों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े."

50 से ज्यादा घरों को कराया गया खाली

कुछ ही घंटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दमकल वाहन भी आग को नहीं बुझा सके. मौके पर पहुंचे कलेक्टर,एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ ही देर में 50 से ज्यादा घरों को खाली कराया. इस मामले में एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने कहा कि "आग पर काबू होने के बाद मामले की जांच की जाएगी. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार फैक्ट्री को हटाने के लिए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर में हनुमान साइजिंग में भीषण आग, 50 से ज्यादा घरों को कराया खाली

Burhanpur, MP

गणपति नाका थाना क्षेत्र के आलमगंज स्थित हनुमान साइजिंग में शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया. भीषण आग की लपटे देख लोगों में दहशत फैल गई. प्रशासन ने आसपास के 50 से ज्यादा घरों को खाली कराया. घरों के अंदर से गैस सिलेंडर बाहर निकाले गए और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. देर रात तक आग बुझाने का सिलसिला चलता रहा और तब कहीं जाकर सुबह तक आग पर काबू पाया गया. बता दें कि रहवासी क्षेत्र में यह टेक्सटाइल फैक्ट्री कई सालों से संचालित हो रही है

रिहायशी इलाके में है फैक्ट्री

हनुमान साइजिंग नाम से टेक्सटाइल फैक्ट्री है और यह आलमगंज में रिहायशी इलाके में स्थित है. यहां की सकरी गलियों के चलते हनुमान साइजिंग तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा है. इससे दमकल वाहनों को पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने आग बुझाने के लिए एक दर्जन से अधिक फायर फाइटर बुलाए. देर रात तक आग पर काबू पाने का सिलसिला चलता रहा. सुबह कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया.

स्थानीय निवासी प्रकाश तिवारी का कहना है कि "कई वर्षों से फैक्ट्री को अन्य जगह शिफ्ट कराने की गुहार प्रशासन से लगा चुके हैं. रिहायशी इलाके में फैक्ट्री होने से दहशत का माहौल बना रहता है. 1 साल पहले भी इस फैक्ट्री में आग लगी थी, उस समय भी प्रशासन से इस फैक्ट्री को यहां से शिफ्ट करने की मांग की गई थी. जब फैक्ट्री में आग लगी तब यहां कोई कर्मचारी नहीं था. कई घरों को खाली कराया गया है. इस घनी आबादी क्षेत्र से फैक्ट्री को शिफ्ट करना चाहिए, ताकि रहवासियों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े."

50 से ज्यादा घरों को कराया गया खाली

कुछ ही घंटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दमकल वाहन भी आग को नहीं बुझा सके. मौके पर पहुंचे कलेक्टर,एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ ही देर में 50 से ज्यादा घरों को खाली कराया. इस मामले में एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने कहा कि "आग पर काबू होने के बाद मामले की जांच की जाएगी. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार फैक्ट्री को हटाने के लिए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-fire-in-hanuman-sizing-in-burhanpur-more-than-50/article-2531

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.