इंदौर में भीषण अग्निकांड: केमिकल गोडाउन में लगी आग से दो महिलाओं की मौत, पूजा के दीपक से भड़की लपटें

Indore, MP

शहर के राऊ क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। यह घटना आरआर कैट रोड पर स्थित एक केमिकल गोडाउन में उस समय हुई जब एकादशी पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से आग भड़क गई। गोडाउन में रखे थिनर के ड्रमों ने आग को और भयावह बना दिया।

 दीपक से लगी आग ने लिया विकराल रूप

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा के लिए जलाए गए दीपक की लौ पास रखे थिनर से भरे कंटेनरों तक पहुंच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। अंदर मौजूद दो महिलाएं — रामकली (50) और ज्योति (38) — समय रहते बाहर नहीं निकल सकीं और लपटों में घिर गईं। वहीं, गोडाउन में मौजूद दो बच्चे किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

दमकल को लगी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत

फैक्ट्री का नाम स्वास्तिक इंटरप्राइजेज केमिकल बताया गया है, जहां थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों का स्टॉक रखा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दोनों महिलाओं की जलकर मौत हो चुकी थी।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिना सुरक्षा मानकों के केमिकल स्टोरेज का काम हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी गोदामों की जांच कर अवैध रूप से चल रहे कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में भीषण अग्निकांड: केमिकल गोडाउन में लगी आग से दो महिलाओं की मौत, पूजा के दीपक से भड़की लपटें

Indore, MP

 दीपक से लगी आग ने लिया विकराल रूप

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा के लिए जलाए गए दीपक की लौ पास रखे थिनर से भरे कंटेनरों तक पहुंच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। अंदर मौजूद दो महिलाएं — रामकली (50) और ज्योति (38) — समय रहते बाहर नहीं निकल सकीं और लपटों में घिर गईं। वहीं, गोडाउन में मौजूद दो बच्चे किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

दमकल को लगी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत

फैक्ट्री का नाम स्वास्तिक इंटरप्राइजेज केमिकल बताया गया है, जहां थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों का स्टॉक रखा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दोनों महिलाओं की जलकर मौत हो चुकी थी।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिना सुरक्षा मानकों के केमिकल स्टोरेज का काम हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी गोदामों की जांच कर अवैध रूप से चल रहे कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-fire-in-indore-two-women-died-due-to-fire/article-36852

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.