ग्वालियर के टेंट गोदाम में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान

ग्वालियर (म.प्र.)

On

नाका चंद्रवदनी क्षेत्र में देर रात हादसा; 7 दमकलों ने 4 घंटे में आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात एक टेंट गोदाम में भीषण आग लगने से करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हो गया। घनी आबादी वाले नाका चंद्रवदनी इलाके में स्थित गोदाम में लगी आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और लगभग 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

यह घटना हीरा भूमिया मंदिर के पास स्थित टेंट व्यवसायी अवधेश सिंह यादव के गोदाम में हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अनुसार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच गोदाम से धुआं उठता देखा गया। स्थानीय निवासियों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

फायर अधिकारियों ने बताया कि गोदाम तक जाने का रास्ता संकरा होने के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में कठिनाई हुई। आग की तीव्रता को देखते हुए गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर पानी डाला गया। टेंट कपड़ा, प्लास्टिक सामग्री और डेकोरेशन वायर जैसी ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैलती रही। चारों ओर से पानी की बौछार करने के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

घटना के समय गोदाम में विवाह समारोहों में उपयोग होने वाला बड़ा स्टॉक रखा था। होलिका अष्टक के कारण सहालग बंद होने से विभिन्न स्थानों से लाया गया टेंट और सजावट का सामान एक ही स्थान पर रखा गया था। आग की चपेट में टेंट सामग्री के अलावा एक लोडिंग वाहन और मोटरसाइकिल भी जलकर नष्ट हो गई।

रिहायशी क्षेत्र में स्थित गोदाम में लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी। यदि आग पास के मकानों तक फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को सीमित दायरे में रोककर संभावित जनहानि टाल दी। प्रशासन ने आसपास के घरों को एहतियातन खाली भी कराया था।

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों की तकनीकी जांच कराई जा रही है। विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की भी जांच होगी। प्रशासन ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया है।

----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-fire-in-tent-warehouse-of-gwalior-loss-of-rs/article-47398

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.