मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक के पास मिला सरकार का ID कार्ड और वॉकी-टॉकी

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. उज्जैन कार्यक्रम के दौरान ID कार्ड और वॉकी-टॉकी लेकर पहुंचा युवक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अपने गृह जिला उज्जैन पहुंचे थे. यहां सीएम ने महाकाल लोक के ब्रिज का लोकार्पण किया था. खबर आ रही है कि इस दौरान सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था. लिहाजा इससे पहले पुलिस ने युवक को पकड़ लिया. युवक को हिरासत में लेकर महाकाल थाना भेज दिया गया है.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. शाम को जब वे महाकाल मंदिर के पास रुद्रसागर क्षेत्र में बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे, तो वहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे. हालांकि इस दौरान सुरक्षा बल भी तैनात था. इसी दौरान एक युवक को कोट-पैंट पहने एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने देखा. जो सीएम का घेरा तोड़कर उनके पास जाने की कोशिश कर रहा था. युवक के गले में एक आईडी कार्ड लटका था और हाथ में वॉकी-टॉकी भी था.

युवक के मानसिक स्थिति की हो रही जांच

पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उस युवक को पकड़ लिया. जब महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार और एसआई चंद्रभान सिंह ने उससे पूछताछ की, तो उसने खुद को सीएम का सुरक्षा अधिकारी बताया. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आईडी कार्ड में युवक का नाम सिद्धार्थ जैन लिखा था. उसके पास वॉकी-टॉकी भी था. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति की जांच करवाई जा रही है. हालांकि पुलिस ने युवक को तुरंत महाकाल थाना भेज दिया है.

Police Found Walkie talkie
युवक के पास मिला वॉकी टॉकी 
Police Found MP Govt ID Card
एमपी सरकार का आईडी कार्ड मिला 
 
वॉकी-टॉकी और एमपी सरकार का ID कार्ड मिला

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पुलिस संदिग्ध युवक को ले जाते हुए नजर आ रही है. पुलिस को उसके पास से जो आईडी कार्ड मिला, उस पर "Government of Madhya Pradesh, मुख्यमंत्री कार्यालय, वल्लभ भवन, भोपाल" लिखा था. युवक का नाम सिद्धार्थ जैन, पद प्रोटोकॉल ऑफिसर, और आईडी नंबर 2908527 दर्ज था. इसके अलावा, उसके पास से मध्य प्रदेश शासन का स्टिकर लगा वॉकी-टॉकी भी बरामद हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक के पास मिला सरकार का ID कार्ड और वॉकी-टॉकी

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अपने गृह जिला उज्जैन पहुंचे थे. यहां सीएम ने महाकाल लोक के ब्रिज का लोकार्पण किया था. खबर आ रही है कि इस दौरान सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था. लिहाजा इससे पहले पुलिस ने युवक को पकड़ लिया. युवक को हिरासत में लेकर महाकाल थाना भेज दिया गया है.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. शाम को जब वे महाकाल मंदिर के पास रुद्रसागर क्षेत्र में बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे, तो वहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे. हालांकि इस दौरान सुरक्षा बल भी तैनात था. इसी दौरान एक युवक को कोट-पैंट पहने एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने देखा. जो सीएम का घेरा तोड़कर उनके पास जाने की कोशिश कर रहा था. युवक के गले में एक आईडी कार्ड लटका था और हाथ में वॉकी-टॉकी भी था.

युवक के मानसिक स्थिति की हो रही जांच

पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उस युवक को पकड़ लिया. जब महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार और एसआई चंद्रभान सिंह ने उससे पूछताछ की, तो उसने खुद को सीएम का सुरक्षा अधिकारी बताया. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आईडी कार्ड में युवक का नाम सिद्धार्थ जैन लिखा था. उसके पास वॉकी-टॉकी भी था. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति की जांच करवाई जा रही है. हालांकि पुलिस ने युवक को तुरंत महाकाल थाना भेज दिया है.

Police Found Walkie talkie
युवक के पास मिला वॉकी टॉकी 
Police Found MP Govt ID Card
एमपी सरकार का आईडी कार्ड मिला 
 
वॉकी-टॉकी और एमपी सरकार का ID कार्ड मिला

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पुलिस संदिग्ध युवक को ले जाते हुए नजर आ रही है. पुलिस को उसके पास से जो आईडी कार्ड मिला, उस पर "Government of Madhya Pradesh, मुख्यमंत्री कार्यालय, वल्लभ भवन, भोपाल" लिखा था. युवक का नाम सिद्धार्थ जैन, पद प्रोटोकॉल ऑफिसर, और आईडी नंबर 2908527 दर्ज था. इसके अलावा, उसके पास से मध्य प्रदेश शासन का स्टिकर लगा वॉकी-टॉकी भी बरामद हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-lapses-in-mohan-yadavs-security-found-with-the-governments/article-10542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.