मंडला में बड़ा सड़क हादसा: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर लापता

Mandla, MP

जबलपुर से रायपुर जा रहा था चावल से लदा ट्रक, रात के अंधेरे में हुआ हादसा; SDRF टीम का रेस्क्यू अभियान जारी

 मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहा चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे के बाद से ट्रक चालक और कंडक्टर दोनों लापता हैं। देर रात होने के कारण राहत कार्य तुरंत शुरू नहीं हो सका, लेकिन सुबह होते ही एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह घटना मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हादसा जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के करीब 12 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में गिर गया। ट्रक के पानी में समा जाने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मंडला पुलिस मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे और नदी में तेज बहाव के कारण तत्काल राहत कार्य संभव नहीं था। सुबह होते ही एसडीआरएफ, नगर सेना और पुलिस टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल पानी का बहाव तेज होने से अब तक चालक और परिचालक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक जबलपुर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की ओर चावल लेकर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वाहन की गति तेज थी और ड्राइवर ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रक का सामान और मलबा मिला है।

रेस्क्यू टीम ने नदी में गोताखोरों की मदद से ट्रक तक पहुंचने की कोशिश की। टीम ने बताया कि ट्रक का एक हिस्सा पानी में दिखाई दिया है, लेकिन चालक और कंडक्टर का पता लगाने के लिए और गहराई तक तलाशी जारी है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुल का यह हिस्सा काफी पुराना है और रात में यहां रोशनी की व्यवस्था भी नहीं रहती, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर रोशनी और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-road-accident-in-mandla-truck-driver-and-conductor-missing/article-37722

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.