- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नहीं रहे भोपाल के 'मम्मा', वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ सिंह का निधन
नहीं रहे भोपाल के 'मम्मा', वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ सिंह का निधन
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ सिंह का निधन. मंगलवार सुबह 4 बजे ली अंतिम सांस.
मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह (मम्मा) नहीं रहे. उनका लंबी बीमारी के बाद 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. सुरेंद्र नाथ सिंह राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं. वे पूर्व में भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष भी रहे. उनके निधन से बीजेपी में शोक की लहर है.
हाल ही में हुई थी हार्ट सर्जरी
बताया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ सिंह (मम्मा) की हाल ही में हार्ट सर्जरी भी हुई थी. वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. सुरेंद्रनाथ सिंह भाजपा की सक्रिय राजनीति से काफी समय से दूर थे, इसके बावजूद पार्टी में उनकी एक अलग ही पहचान थी. उन्होंने भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भोपाल के विकास व जनकल्याण के लिए कई कार्य किए.

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताया दुख
मध्यप्रदेश भाजापा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, '' भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति:
शिवराज सिंह के करीबी थे 'मम्मा'
भोपाल में 'मम्मा' के नाम से मशहूर रहे सुरेंद्रनाथ सिंह शिवराज सिंह के काफी करीबी माने जाते थे. उनके असामयिक निधन पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है. सुरेंद्रनाथ सिंह लंबे समय से भाजपा और आरएसएस के लिए काम कर रहे थे. उनकी गिनती भाजपा के कट्टर नेताओं में की जाती थी.
कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख
वरिष्ठ भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, '' भाजपा मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और भोपाल के पूर्व विधायक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष के साथी श्री सुरेंद्र नाथ सिंह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए